बरसात के मौसम में फंगल इन्फेक्शन से हैं परेशान, तो इन 4 टिप्स को करें फॉलो

बरसात के मौसम में फंगल इन्फेक्शन से हैं परेशान, तो इन 4 टिप्स को करें फॉलो

Fungal Infections : बरसात के मौसम में फंगल इन्फेक्शन के बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम में नम हवा, धूप की कमी और बढ़ते तापमान के कारण फंगल संक्रमणों का आतंक बढ़ है। नमी भरी हवा और लगातार पसीने के कारण त्वचा पर तरह-तरह की बीमारियों का खतरा बना जाता है। इसलिए ऐसे मौसम में इन बीमारियां से बचाव करना चाहिए। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ टिप्स बताते हैं, जिससे आप आसानी से इन बीमारियों से निजात पा सकते हैं…

इन टिप्स को करें फॉलो

  • इस मौसम में आपक आरामदायक कपड़े पहनने चाहिए जैसे कि सूती और लाइलोन जो आपको फंगल संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं। इन कपड़ों के माध्यम से हवा आसानी से आपकी त्वचा तक पहुंचती है, जिससे फंगस फैलने का खतरा कम हो जाता है।
  • बरसात के मौसम में त्वचा पर नमी ज्यादा होने से फंगल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। जब भी आप बारिश में भीगते हैं तो खुद को पूरी तरह से सुखा लें। नम होने वाले जगहों पर जल्दी फंगस फैलने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा, आप इस मौसम में एक्स्ट्रा कपड़े रख सकते हैं। यदि संभव हो तो बारिश में भीगने के बाद जल्दी से स्नान करें और त्वचा को सूखा लें।
  • पानी पीने से त्वचा और शरीर दोनों को फायदा होता है। बता दें कि पानी शरीर से विषैले पदार्थ को बाहर निकलते हैं, जिससे शरीर को स्वच्छ और स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। यह त्वचा को नमी और ताजगी देता है। इसके अलावा, आप पोषक तत्वों से भरपूर खाना खाएं जो शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। इससे फंगस कोसो दूर रहेंगे।
  • फंगल संक्रमण से बचने के लिए पर्सनल हाइजीन का ध्यान रखें। इसलिए नहाने के समय अच्छी क्वालिटि वाले साबुन का उपयोग करें। इसके अलावा, अपने नाखूनों को नियमित रूप से छोटे करें और साफ रखें।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews