मौसमी बीमारियों के लिए फायदेमंद होता है केसर, इस प्रकार करें सेवन

मौसमी बीमारियों के लिए फायदेमंद होता है केसर, इस प्रकार करें सेवन

Saffron In Winter : सर्दी के मौसम में गर्माहट की बहुत ज्यादा जरूरत होती है क्योंकि ऐसे में सर्दी, खांसी, जुकाम जैसी समस्याएं आम होती है। इस कारण हमें इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए ऐसी चीजों का सेवन करना पड़ता है जो हमारे शरीर को गर्मी प्रदान करें। इसी कड़ी में आज हम आपको केसर के बारे में विस्तार पूर्वक बताएंगे। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कि आप इसे किस प्रकार अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं।

दरअसल, केसर एक प्रकार का मसाला होता है जो आमतौर पर भारतीय खाने में उपयोग होता है। इस इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने और रंग देने के लिए किया जाता है। बता दें कि केसर को अक्सर दूध, मिठाई, खीर और बिरयानी जैसे व्यंजनों में डाला जाता है।

दूध में केसर मिलाकर पिएं

रात में केसर वाला दूध पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही उपयोगी माना होता है। इसमें आप केसर के साथ इलायची भी डाल सकते हैं जोकि दूध को स्वादिष्ट बनाता है। बता दें कि केसर में पाये जाने वाले एंटीवायरल गुण शरीर को ताकत देते हैं और तनाव को कम करते हैं। इसके बाद आपको अच्छी नींद आएगी। इसलिए आज ही इसे अपनी डेली डाइट में शामिल करें।

केसर वाला चाय सेहत के लिए फायदेमंद

सर्दियों में केसर की चाय का सेवन गले की खराश को कम करने में मदद करता है और शरीर को गर्म रखता है। आप सबसे पहले 1 कप पानी को उबाल लें। जिसमें केसर, लौंग, दालचीनी और इलायची डालें। अब इसमें दूध, चीनी डालें और उसे अच्छे से खौला लें। अब आपकी चाय बनकर तैयार है। आप इसे छान कर कप में सर्व कर लें। इसका आप रोजाना सुबह के समय सेवन कर सकते हैं।

केसर में शहद मिलाकर खाएं

आप केसर में शहद मिलाकर भी इसे खा सकते हैं। यह शरीर को गर्मी प्रदान करता है। साथ ही सर्दियों में बहुत ही अच्छा महसूस कराता है। इसके साथ ही, शहद के साथ मिश्रित केसर का सेवन इम्यून सिस्टम को मजबूती देता है। आप रोजाना एक चम्मच केसर और शहद को मिलाकर इसका सेवन करें।

लें केसर वाला भाप

इसके अलावा, आप केसर वाला भाप ले सकते हैं। इसके लिए गर्म पानी में कुछ केसर डालकर उसका भाप लें। इससे नाक और गले की समस्याओं को दूर करने में मदद मिलेगा। यह न केवल आरामदायक है, बल्कि नाक की समस्याओं को दूर करने में भी मदद कर सकता है। अक्सर सर्दी और कंजेशन के समय में इसका इस्तेमाल किया जाता है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews