कड़कड़ाती ठंड में इस तरह रखें अपने दिल की सेहत का ख्याल, रोजाना फॉलो करें ये आदतें

healthy heart

Healthy Heart Habits: सर्दियों के मौसम में मीठी-मीठी धूप और सर्द शाम का मजा है कुछ और है। लेकिन इस खुशनुमा मौसम में तमाम प्रकार की बीमारियों से शरीर को बचाने के लिए बहुत ख्याल रखने की जरूरत होती है। इस मौसम में खानपान का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। कड़कड़ाती ठंड में दिल को स्वस्थ रखने के लिए न सिर्फ खान-पान बल्कि कुछ आदतों को भी फॉलो करना बहुत जरूरी होता है। इसी के चलते आज हम आपको इस लेख के द्वारा उन आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हे फॉलो करने से दिल की सेहत बेहतर होती है, तो चलिए जानते हैं।

पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं

अक्सर सर्दियों के मौसम में लोग पानी कम पीते हैं। इस मौसम में शरीर को ठंडक का एहसास होता है। जिस वजह से पानी पीने का एहसास नहीं होता है। लेकिन मौसम कुछ भी हो शरीर को पर्याप्त पानी की हमेशा जरूरत होती है। इसलिए ठंड के मौसम में पानी पीना नजरअंदाज ना करें। दिल को सेहतमंद बनाने के लिए शरीर को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी होता है ऐसे में रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। सुबह उठकर गुनगुना पानी पीना दिल की सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।

मॉर्निंग वॉक

सर्दियों के मौसम में दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए सुबह उठकर रोजाना आधे घंटे वॉक जरूर करनी चाहिए। वॉक करने से न सिर्फ दिल का स्वास्थ्य बेहतर बनता है बल्कि मन शांत रहता है और हर काम में मन लगता है।

थोड़ी धूप लें

सर्दियों के मौसम में सुबह कम से कम 10 से 15 मिनट धूप में जरूर बैठें। धूप में बैठने से शरीर में विटामिन डी की कमी की पूर्ति होती है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि सुबह 10 या 11 बजे के बाद धूप में ना बैठे इससे टैनिंग हो सकती है। सर्दियों के मौसम में धूप में बैठने का समय 7 से 11 बजे तक अच्छा माना जाता है।

हेल्दी नाश्ता करें

शरीर के स्वास्थ्य के लिए हेल्दी नाश्ता करना बहुत जरूरी होता है। अन्य मौसम के मुकाबले सर्दियों के मौसम में इम्यूनिटी ज्यादा कमजोर हो जाती है। ऐसे में हार्ट को हेल्दी रखने के लिए और इम्युनिटी बढ़ाने के लिए सुबह नाश्ते में फल, हॉल ग्रेन या ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर फूड शामिल करना चाहिए।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews