सेहत के लिए फायदेमंद होती है स्वाद में जबरदस्त इमली, जानें डाइट में शामिल करने के 2 तरीके

सेहत के लिए फायदेमंद होती है स्वाद में जबरदस्त इमली, जानें डाइट में शामिल करने के 2 तरीके

Tamarind Benefits : जब भी खट्टी और मीठी चीज का जिक्र किया जाता है, तो सबसे पहले इमली का नाम जहन में आता है। यह स्वादिष्ट ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इमली के नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आने लगता है। इसे लोग अपनी रेसिपी में यूज करते हैं ताकि उसका स्वाद दोगुना किया जा सके। खासकर इमली का पानी गोलगप्पे, चाट, दही बड़े आदि के लिए किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं इमली खाने से पाचन शक्ति सही हो जाती है। यदि आपको पेट में कब्ज जैसी समस्या है, तो आज ही इसे अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कि आपको इसे अपनी डेली डाइट में कैसे शामिल करना है।

tamarind-5514009_1280

दरअसल, इमली को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इमली में विटामिन सी, ए, एंटीऑक्सीडेंट्स और अन्य पोषक तत्व होते हैं। इसके अलावा, इमली में फाइबर भी होता है जो पाचन को सुधारता है और वजन नियंत्रित रखता है। इमली के सेवन से डायबिटीज, दिल की बीमारी और कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है। इमली को आमतौर पर अचार, चटनी और शरबत के रूप में उपयोग किया जाता है।

चटनी

इमली में मौजूद विटामिन सी और अन्य पोषक तत्व पाचन को सही करती है। इसे आप चटनी के रूप में खा सकते हैं। यह आपके खाने का स्वाद भी बढ़ा देता है। इसे तैयार करने के लिए इसमें लाल मिर्च, जीरा, अजवाइन आदि शामिल करें और स्वादानुसार नमक और चीनी डालें।

अचार

इमली का अचार भारतीय रसोई में एक लोकप्रिय साइड डिश है। इसे घर पर बनाना भी बहुत आसान होता है। इमली के अचार में विटामिन सी, ऐंटीऑक्सीडेंट्स और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो खाने को आसानी से पचा देते हैं। इसे तैयार करने के लिए इमली, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हींग, जीरा, राई, चीनी और तेल का उपयोग किया जाता है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews