मौसमी बीमारियों से बचाता है ये जूस, आज ही अपनी डाइट में करें शामिल

मौसमी बीमारियों से बचाता है ये जूस, आज ही अपनी डाइट में करें शामिल

Healthy Juice: स्वस्थ रहने के लिए लोग तरह-तरह की चीजों का सेवन करते हैं। सब्जी, फल और दालों को स्वस्थ रहने के लिए सबसे अच्छा आहार माना जाता है। लेकिन ऐसी भी कई सब्जियां होती हैं जिनका नाम सुनते ही लोग मुंह बना लेते हैं। इन्हीं सब्जियों में से एक है कद्दू की सब्जी। बच्चों से लेकर बड़ों तक हर कोई कद्दू की सब्जी को नजरअंदाज करता है। लेकिन कद्दू एक स्वास्थ्यकर और पौष्टिक सब्जी है। इसका सेवन कई प्रकार से किया जा सकता है। जैसे कद्दू से सब्जी, सूप और जूस बनाया जा सकता है। आज हम आपको इस लेख के द्वारा कद्दू के जूस के बारे में बताने जा रहे हैं। कद्दू के जूस का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं ठीक हो जाती है।

कद्दू में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं?

कद्दू में ढेरों पोषक तत्व पाए जाते हैं। जैसे इसमें विटामिन डी, कॉपर, आयरन, विटामिन बी1, बी2, बी 6, विटामिन सी, फास्फोरस, विटामिन ई, विटामिन कैरोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन आदि। अगर कद्दू का सेवन जूस बनाकर किया जाए तो इससे शरीर को दोगुना फायदा मिलता है। लेकिन इसका सेवन पर्याप्त मात्रा में ही करना चाहिए, क्योंकि अत्यधिक जूस का सेवन करना भी शरीर को किसी प्रकार से नुकसान पहुंचा सकता है। इसी के साथ चले जानते हैं कद्दू के जूस पीने से शरीर को क्या फायदे मिलते हैं।

कद्दू का जूस पीने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं?

पाचन तंत्र

कद्दू का जूस पीने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। कद्दू के जूस में फाइबर की मात्रा अच्छी पाई जाती है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करती है साथ ही साथ पेट से जुड़ी समस्याएं भी दूर हो जाती है।

हार्ट की बीमारी

कद्दू का जूस पीने से हार्ट संबंधी समस्याएं भी दूर होती हैं। यह हार्ट के सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। कद्दू के जूस में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है।

इम्यूनिटी बूस्ट

बदलते मौसम की बीमारियों से बचने के लिए कद्दू के जूस का सेवन बहुत अच्छा माना जाता है। इसके सेवन से शरीर को शक्ति मिलती है। जिस वजह से शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews