चेहरे पर नेचुरल ग्लो पाने के लिए खाली पेट पीएं ये 3 मॉर्निंग ड्रिंक, हर कोई पूछेगा Glowing Skin का राज

Glowing Skin Beauty Tips Face

Glowing Skin Tips : बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां पड़ने लगती है। इससे बचने के लिए महिलाएं बाजार से महंगी क्रीम, हेल्दी स्किन केयर लाती हैं, जिससे उनके चेहरे पर निखार बनी रहे। वहीं, बदलती लाइफस्टाइल के कारण आजकल बेहद कम उम्र में भी स्कीन से जूड़ी समस्या दिखाई देती है। इसकी मुख्य वजह कई बार बिजी शेड्यूल भी होता है, क्योंकि अक्सर भागती-दौड़ती भरी जिंदगी में खुद का ख्याल नहीं रख पाते। जिस कारण चेहरे की चमक खत्म हो जाती है।

ऐसे में आप सुबह उठकर कुछ ऐसे ड्रिंक पी सकते हैं, जिससे आपके चेहरे पर नेचुरल ग्लो आएगा। इसके लिए आपको बस सुबह उठकर खाली पेट ये मॉर्निंग ड्रिंक्स पीना है, जिससे आपकी चेहरे की चमक लौट आएगी और हर कोई आपसे इसका सीक्रेट पूछेगा।

नींबू और शहद

  • आपको अपने चेहरे पर नेचुरल ग्लो पाने के लिए रोज सुबह उठकर खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीना है। बता दें कि नींबू विटामिन से भरपूर होता है।
  • वहीं, शहद में एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लैमेटरी गुण होता है। इससे आपकी स्किन हेल्दी और स्मूथ होती है।

ग्रीन टी

  • ग्रीन टी का सेवन मॉर्निंग रूटीन में शामिल करें। इससे अनेक स्वास्थ्य लाभ होते हैं, जिससे मेटाबोलिज्म को बढ़ावा मिलता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स वजन कंट्रोल करने के साथ शरीर को एनर्जी प्रदान करता है।
  • ग्रीन टी में लाइट कैफीन की मात्रा होती है, जो आपको चिंता से राहत दिलाती है। इसे रोज सुबह पीने से आपके स्कीन को बहुत फायदा मिलता है। इससे चेहरे की चमक वापस आती है।

गाजर और चुकंदर

  • गाजर और चुकंदर दोनों ही अत्यंत पोषक होते हैं और उनमें विभिन्न प्रकार के न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। ये न्यूट्रिएंट्स स्वास्थ्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। यह आपके स्किन और बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
  • इसे अपने डेली डाइट में शामिल करने से चेहरे की चमक बढ़ने के साथ ही कब्ज को भी कम करता है और बॉडी को डिटॉक्सिफाई करता है। इसलिए सुबह-सुबह गाजर और चुकंदर का जूस पीएं।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews