सर्दियों में चाहिए मुलायम त्वचा तो इस चीज को पानी में मिलाकर लें भाप, चेहरे पर दिखेगा अलग ही निखार

सर्दियों में त्वचा की देखभाल के लिए कुछ उपायों का अपनाना बेहद जरूरी होता है, वरना दाग, धब्बे और स्किन ड्राइनेस की समस्या हो सकती है। पढ़ें विस्तार से..
winter skin care Steam

Winter Skin Care Tips : देशभर में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सर्दियों के मौसम में चलने वाली सर्द हवाएं अपने साथ कई सारी समस्याएं लेकर आता है। इस दौरान त्वचा रूखी, बेजान और खुरदुरी हो जाती है। जिस कारण स्कीन में खिंचाव, खुजली, रैशेज, आदि की समस्या होने लगती है।

इससे बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। स्किन केयर के लिए मार्केट में बहुत तरह के प्रोडक्ट्स भी उपलब्ध है, लेकिन कई बार केमिकल वाले इन प्रोडक्ट्स का साइड इफेक्ट भी देखने को मिलता है।

स्किन ड्राइनेस से मिलेगा छुटकारा

ऐसे में आज हम आपको एक घरेलू उपाय बताने वाले हैं, जिसे अपनाकर आप सर्दी के मौसम में धूल-मिट्टी के कारण चेहरे पर होने वाले दाग, धब्बे और स्किन ड्राइनेस की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आपको अपना कीमती समय भी ज्यादा वेस्ट करने की जरूरत नहीं है और ना ही आपको बहुत सारे ट्रीटमेंट का सहारा लेना पड़ेगा।

एलोवेरा जेल (Aloe Vera Gel)

सर्दियों में स्किन केयर के लिए रात में सोने से पहले पानी में एलोवेरा जेल मिलकर इसके स्टीम को फेस पर लें। इससे त्वचा में ग्लो आएगा। साथ ही यह आपकी स्किन को हेल्दी भी बनाएगा। इस नुस्खे को आप सप्ताह में 2 बार अपना सकते हैं। इससे त्वचा नरम और हाइड्रेटेड रहती है। एलोवेरा जेल त्वचा को गहराई से मॉइश्चराइज करता है और इसे मुलायम बनाता है। सर्दियों में रखी और बेजान स्कीन से राहत दिलाता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं, जिससे मुंहासे और झाईं आदि भी खत्म होती है। बता दें कि स्टीम लेने से त्वचा की ब्लड सर्कुलेशन बढ़ती है और त्वचा पर ताजगी के साथ निखार भी आता है।

ऐसे लें स्टीम

  • एक बॉउल में पानी को उबाल लें।
  • अब उसमें 1 से 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं।
  • फिर अपने सिर को तौलिए से ढककर बर्तन के ऊपर झुकें और धीरे-धीरे भाप लें।
  • आप करीब 5 से 10 मिनट तक स्टीम ले सकते हैं।
  • ऐसा आप हफ्ते में 2 बार करें।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews