एम्स बिलासपुर में फैकल्टी के 90 पदों पर भर्ती शुरू, जानें कब तक करना होगा ऑनलाइन आवेदन

एम्स बिलासपुर ने फैकल्टी पदों के लिए बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। संस्थान की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार कुल 90 पदों पर सीधी भर्ती, प्रतिनियुक्ति अथवा अनुबंध के आधार पर नियुक्तियां की जाएंगी।
एम्स बिलासपुर में फैकल्टी के 90 पदों पर भर्ती शुरू, जानें कब तक करना होगा ऑनलाइन आवेदन

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर ने फैकल्टी पदों के लिए बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। संस्थान की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार कुल 90 पदों पर सीधी भर्ती, प्रतिनियुक्ति अथवा अनुबंध के आधार पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों को भरने से एम्स बिलासपुर में न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ेगी बल्कि चिकित्सा शिक्षा का स्तर भी और बेहतर होगा।

एम्स बिलासपुर में फैकल्टी के 90 पदों पर भर्ती शुरू

जारी अधिसूचना के मुताबिक 90 पदों में से 22 प्रोफेसर, 14 एडिशनल प्रोफेसर, 15 एसोसिएट प्रोफेसर और 39 असिस्टेंट प्रोफेसर होंगे। ये सभी पद ग्रुप-ए श्रेणी के अंतर्गत आते हैं। पदों का वर्गवार बंटवारा इस प्रकार किया गया है—अनारक्षित वर्ग के लिए 21, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए 5, अनुसूचित जाति (एससी) के लिए 21, अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए 9 और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए 34 पद।

पात्र उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे विस्तृत शर्तें और आवेदन पत्र एम्स बिलासपुर की आधिकारिक वेबसाइट www.aiimsbilaspur.edu.in से डाउनलोड करें। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और किसी भी प्रकार का ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 22 सितंबर 2025 शाम 5 बजे तक तय की गई है। उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन करने की हिदायत दी गई है ताकि तकनीकी कारणों से किसी तरह की परेशानी न हो।

एम्स बिलासपुर में इन नियुक्तियों से विशेषज्ञ डॉक्टरों और फैकल्टी सदस्यों की संख्या में इजाफा होगा। इससे मरीजों को अत्याधुनिक और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। वहीं मेडिकल छात्रों को अनुभवी प्रोफेसरों और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे संस्थान की शैक्षणिक और शोध क्षमता भी और मजबूत होगी। सरकार का लक्ष्य है कि एम्स बिलासपुर को देश के प्रमुख चिकित्सा शिक्षण और स्वास्थ्य सेवा केंद्रों में शामिल किया जाए।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews