Hindi News

वर्ल्ड चैंपियन रेणुका ठाकुर को हिमाचल सरकार देगी 1 करोड़ रुपए, सीएम सुक्खू ने फोन पर दी बधाई

Written by:Neha Sharma
Published:
महिला क्रिकेट विश्वकप में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद हिमाचल प्रदेश की बेटी रेणुका ठाकुर राज्य की नई शान बन गई हैं। उनकी इस उपलब्धि पर सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बड़ा ऐलान किया।
वर्ल्ड चैंपियन रेणुका ठाकुर को हिमाचल सरकार देगी 1 करोड़ रुपए, सीएम सुक्खू ने फोन पर दी बधाई

महिला क्रिकेट विश्वकप में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद हिमाचल प्रदेश की बेटी रेणुका ठाकुर राज्य की नई शान बन गई हैंशिमला जिले के रोहड़ू की पारसा गांव की रहने वाली रेणुका भारतीय टीम की तेज गेंदबाज हैं और उनके शानदार प्रदर्शन ने भारत को विश्व विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाईउनकी इस उपलब्धि पर सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य सरकार उन्हें एक करोड़ रुपये का पुरस्कार और सरकारी नौकरी देगी

सीएम सुक्खू ने फोन पर दी बधाई

मुख्यमंत्री सुक्खू ने रेणुका ठाकुर से फोन पर बात कर उन्हें बधाई दी और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना कीउन्होंने कहा कि पहली बार उन्होंने महिला क्रिकेट के सेमीफाइनल और फाइनल मैच पूरे ध्यान से देखे और टीम के प्रदर्शन ने हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा कर दियासीएम ने कहा, “रेणुका, आपने बहुत शानदार गेंदबाजी की हैजल्द ही शिमला आइए, मुलाकात करके आपका सम्मान करेंगे।” उन्होंने कहा कि हिमाचल की इस बेटी ने पूरे प्रदेश का नाम देशभर में रोशन किया है

मुख्यमंत्री ने रेणुका ठाकुर के समर्पण और मेहनत की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि प्रदेश की सभी बेटियों के लिए प्रेरणा हैउन्होंने कहा कि रेणुका ने वह सपना पूरा कर दिखाया है, जो हर पहाड़ी बेटी देखती है देश के लिए कुछ बड़ा करने कासुक्खू ने भावुक होकर कहा कि रेणुका के स्वर्गीय पिता को नमन है, जिनकी सीख और प्रेरणा आज हिमाचल का अभिमान बनी हैमुख्यमंत्री ने उनकी मां को भी बधाई दी और कहा कि यह जीत पूरे प्रदेश की जीत है

कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी दी बधाई

इसी बीच, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम को विश्व विजेता बनने पर बधाई दीउन्होंने कहा कि महिला टीम ने यह साबित कर दिया है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैंप्रतिभा सिंह ने कहा कि रेणुका ठाकुर की यह उपलब्धि प्रदेश की सभी बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगीउन्होंने कहा कि क्रिकेट जगत में हिमाचल की बेटी का नाम चमकना पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है

रेणुका ठाकुर की इस सफलता से हिमाचल में जश्न का माहौल हैउनके गांव पारसा में बधाइयों का तांता लगा है और लोग मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर कर रहे हैंप्रदेश सरकार का कहना है कि रेणुका जैसी प्रतिभाशाली बेटियों को आगे लाने के लिए राज्य में खेलों को लेकर और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी

Neha Sharma
लेखक के बारे में
A Passionate Digital News writer with deep expertise. Doing Sharp analysis with engaging storytelling. View all posts by Neha Sharma
Follow Us :GoogleNews