क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों के लिए अभी से शिमला-मनाली में पर्यटकों का लगा जमावड़ा, इस वीडियो में देखिए हिमाचल की खूबसूरती

इस समय शिमला और मनाली में पर्यटकों का जमावड़ा लगा हुआ है। साल के अंतिम महीनों में बड़ी संख्या में सैलानी मनाली और शिमला पहुंचते हैं। इसी दौरान न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से एक वीडियो जारी किया है, जिसमें हिमाचल की खूबसूरती को दिखाया गया है।
क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों के लिए अभी से शिमला-मनाली में पर्यटकों का लगा जमावड़ा, इस वीडियो में देखिए हिमाचल की खूबसूरती

इस समय शिमला और मनाली में सैलानियों की भीड़ देखने को मिल रही है। शुद्ध हवा का आनंद लेने के लिए पर्यटक बड़ी संख्या में शिमला और मनाली पहुंच रहे हैं। दरअसल दिसंबर का महीना समाप्त होने वाला है और ऐसे में क्रिसमस की छुट्टी मनाने के लिए भी लोग मनाली और शिमला जैसे शहरों का रुख करते हैं। नए साल पर भी छुट्टियों का आनंद लेने पर्यटक शिमला और मनाली पहुंचते हैं।

दरअसल एक तरफ जहां देश के कई राज्यों में वायु गुणवत्ता को लेकर मुश्किलें बढ़ रही हैं, तो ऐसे में सैलानी फ्रेश हवा के लिए और प्रदूषण से बचने के लिए मनाली और हिमाचल प्रदेश के हिल स्टेशनों की ओर रुख कर रहे हैं।

दिसंबर का महीना घूमने के लिए परफेक्ट

बता दें कि मनाली भारत के सबसे सुंदर स्थानों में से एक माना जाता है। मनाली में इस समय स्नोफॉल का दौर चल रहा है। क्रिसमस की छुट्टियों का भरपूर आनंद लेने के लिए पर्यटक मनाली का रुख कर रहे हैं। बता दें कि 21 दिसंबर को भी कुछ स्थानों पर हिमपात देखा गया। आने वाले कुछ महीने बर्फबारी के लिए मशहूर माने जाते हैं। अक्सर दिसंबर और जनवरी के महीने में मनाली और कुल्लू जैसे शहर सैलानियों से भरे रहते हैं। जानकारी दें कि हिमाचल के प्रमुख स्थानों पर तापमान बेहद कम है, लेकिन तापमान गिरने से यहां की सुंदरता और बढ़ जाती है।

ANI ने दिखाई हिमाचल की खूबसूरती

दरअसल जनवरी का महीना मनाली के लिए बेहद अहम माना जाता है। बता दें कि मनाली में जनवरी में राष्ट्रीय स्तरीय विंटर कार्निवल का आयोजन किया जाता है। हालांकि इस बार इस फेस्टिवल में स्टार नाइट्स का आयोजन नहीं किया जाएगा, जिसकी जगह इस बार स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करने की योजना बनाई गई है। वहीं क्रिसमस की छुट्टी से पहले शिमला और मनाली में उमड़ी भीड़ को लेकर न्यूज एजेंसी एएनआई ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि इस समय देश के अलग-अलग राज्यों से टूरिस्ट क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने के लिए मनाली पहुंच रहे हैं। टूरिस्ट प्रदूषण से बचने के लिए मनाली और हिमाचल के हिल स्टेशनों पर जा रहे हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews