मध्य प्रदेश में यहां श्मशान घाट में होने जा रही भागवत कथा

मध्य प्रदेश में यहां श्मशान घाट में होने जा रही भागवत कथा

इटारसी, राहुल अग्रवाल| जब आपके जहन में श्मशान घाट का नाम या ख्याल आता है। तब आपको यही पता होता है कि यहाँ लोगो को मृत्यु के बाद जलाया जाता है। लेकिन आपको यह सुनकर आश्चर्य होगा कि किसी श्मशान घाट में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन भी होगा|

आज हम आपको इटारसी के ऐसे शमशान घाट के बारे में बता रहे जहाँ 14 दिसंबर से भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इटारसी का शमशान घाट प्रदेश का पहला ISO सर्टिफिकेट प्राप्त शमशान है। जो अपनी व्यवस्थाओं और साफ सफाई के लिए जाना जाता है। शहर के इतिहास में पहली बार श्मशान घाट गोकुल नगर खेड़ा इटारसी में मृत आत्माओं की शांति के लिए सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ समारोह का आयोजन 14 दिसम्बर सोमवार से 20 दिसंबर रविवार तक किया गया है ।

जिन भी पूर्वजों का अंतिम संस्कार शांति धाम शमशान घाट गोकुल नगर खेड़ा इटारसी में हुआ है और वे परिवार जन अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति एवं मोक्ष प्राप्ति हेतु भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन हो रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews