होशंगाबाद- ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

a-infant-deliver-in-train-hoshangabad

होशंगाबाद/इटारसी,राहुल अग्रवाल। होशंगाबाद जिले के इटारसी तहसील के रेलवे स्टेशन पर आये दिन कोई न कोई घटनायें होती ही रहती हैं। वहीं आज स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2  पर खड़ी महानगरी एक्सप्रेस में एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर टीसी और रेलवे कर्मियों की मदद से डॉक्टर की टीम को बुलाकर महिला का प्रसव कराया गया, जिसमें महिला ने एक बालिका को जन्म दिया। जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ है।

इलाहाबाद की ओर जाने वाली महानगरी एक्सप्रेस के एस 2  कोच में इलाहाबाद जा रही एक महिला गर्भवती थी। जिसे टिमरनी स्टेशन के पास से प्रसव पीड़ा होने लगी। परिजनों और साथी यात्रिओं की मदद से रेल्वे स्टेशन स्टाफ को सूचना दी गई, जिसके बाद ट्रेन को अटेंड करने स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुँच चुकी थी। ट्रेन रुकते ही  महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया तथा बच्ची को अस्पताल में ले जाया गया । कुलदीप गुप्ता ,स्टाफ नर्स यामिनी सिंह , अटेंडर दुर्गाबाई चिकित्सकों द्वारा डिलीवरी कराई गई इटारसी सरकारी अस्पताल में भर्ती बच्ची और महिला स्वस्थ है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews