स्कूटर पर शराब बेचने ले जाते युवक को पकड़ा

स्कूटर पर शराब बेचने ले जाते युवक को पकड़ा

होशंगाबाद, राहुल अग्रवाल। पुलिस ने अवैध शराब के धंधे पर नकेल कसते हुए जिले में इसके खिलाफ एक मुहिम छेड़ दी है। इसी कड़ी में एक व्यक्ति को स्कूटर पर अवैध शराब ले जाते हुए पकड़ा गया है।

थाना कोतवाली की पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नीले रंग की स्कूटर पर अवैध शराब लेकर बेचने की नीयत से आ रहा है। संदिग्ध युवक मालाखेडी से कोठी बाजार के रास्ते से होकर शहर की ओर आ रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम पीपल चौक पहुंची, जहां उसी तरह की स्कूटर आती हुई दिखाई दी। पुलिस को देखकर स्कूटी पर सवार युवक ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। युवक का नाम राहुल मलोटिया है जो ईदगाह फाटक के पास का रहने वाला बताया जा रहा है। स्कूटी चैक करने पर पायदान पर एक सफ़ेद रंग की बोरी में तीन पेटियां देशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने 27 लीटर शराब पकड़ी है जिसकी कीमत करीब 7,500 रूपये है। पुलिस ने युवक का स्कूटर भी जब्त कर लिया है और उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 632/2020 धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews