आरोपी ने गिरफ्तार करने आए पुलिसकर्मियों पर किया कुल्हाड़ी से हमला, एक जवान घायल

आरोपी ने गिरफ्तार करने आए पुलिसकर्मियों पर किया कुल्हाड़ी से हमला, एक जवान घायल

इटारसी, राहुल अग्रवाल। फारेस्ट गार्ड और चौकीदार से मारपीट के एक आरोपी को गिरफ्तार करने गयी पुलिस टीम पर आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में अपना सिर बचाने के प्रयास में एक जवान के हाथ में चोट आयी है।

एसआई अशोक बरवड़े ने बताया कि 26 अक्टूबर को ग्राम चांदकिया में दुर्गा विसर्जन ड्यूटी कर वापसी के दौरान एएसआई हीरालाल धुर्वे एवं आरक्षक विजय अखंडे को मुखबिर से सूचना मिली कि मार्च 2020 में फारेस्ट कर्मी गार्ड, चौकीदार से मारपीट करने वाला आरोपी कमल कोरकू गांव के किनारे खेत में से होकर जंगल तरफ जा रहा है। उसके खिलाफ धारा 353, 294, 332, 506 के तहत मामला पंजीबद्ध है। सूचना पर दोनों ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान कमल ने कुल्हाड़ी से विजय अखंडे पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने सिर पर धार तरफ से कुल्हाड़ी मारी तो जवान ने सिर बचाने के लिए अपना हाथ सामने कर दिया। कुल्हाड़ी के वार से उसकी कलाई में गंभीर चोट लग गई।। लेकिन पुलिसकर्मियों ने हार नहीं मानी और आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी के विरुद्ध आरक्षक की रिपोर्ट पर धारा 353, 307, 294 भादवि पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर
कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews