होशंगाबाद के बाद जिले के इस गांव का नाम बदलेगा, कॄषि मंत्री ने किया ऐलान

होशंगाबाद के बाद जिले के इस गांव का नाम बदलेगा, कॄषि मंत्री ने किया ऐलान

होशंगाबाद, राहुल अग्रवाल। कल नर्मदा जयंती पर होशंगाबाद पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान ने होशंगाबाद का नाम नर्मदापुरम करने की आधिकारिक घोषणा की थी। इसके बाद कृषि मंत्री कमल पटेल ने भी मुख्यमंत्री के नक्शेकदम पर चलते हुए होशंगाबाद जिले के बाबरी घाट गाँव का नाम बलरामपुर करने की घोषणा कर दी है।

किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने कहा है कि गुलामी के प्रतीक चिन्हों को और गुलामी की निशानियों को बदला जाएगा। उन्होंने नर्मदा जयंती पर आयोजित समारोह में होशंगाबाद जिले के ग्राम बावरी का नाम जनता की सार्वजनिक मांग पर बलरामपुर और बावरी घाट का नाम बलरामपुर घाट करने की घोषणा की। कमल पटेल ने कहा कि जन आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए नामों को बदलने की आवश्यक कार्यवाही नियमानुसार की जाएगी। स्वतंत्रता के बाद वर्षों तक हमने इसे सहा है अब और अधिक सहन करने की आवश्यकता नहीं है। जनता की मांग को पूरा करने के लिए सभी आवश्यक कदम नियमानुसार उठाए जाएंगे। नर्मदा समारोह में नर्मदा मैया की पूजा अर्चना और आरती की गई, मंत्री कमल पटेल ने नर्मदा मैया से सभी की खुशहाली की और समृद्धि की कामना की।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews