होशंगाबाद जिले में हर दिन बढ़ता कोरोना का आंकड़ा, आज पहुंचा 40 पर

होशंगाबाद जिले में हर दिन बढ़ता कोरोना का आंकड़ा, आज पहुंचा 40 पर

होशंगाबाद/इटारसी, राहुल अग्रवाल | शहर में आज 15 कोरोना संक्रमित मरीज मिले | वही जिले में यह आंकड़ा 40 पर पहुंचा गया है| इटारसी में मिले मरीजो में 3 की स्थिति गंभीर होने से उनको सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है|

आज न्यास कॉलोनी ,नाला मोहल्ला,ईदगाह,दशमेश कॉलोनी,पांचवी लाइन,गांधी नगर ,मालवीय गंज,ओर नवमी लाइन में कोरोना पोसिटिव मरीज मिले आज सिविल अस्पताल के Covid केअर सेंटर से चार मरीजो को डिस्चार्ज किया गया |

आज पाँच नए काँटेन्मेंट जोन बने संख्या पहुँची 40
मंगलवार को शहर में पाँच नए काँटेन्मेंट जोन बनाये गए इसके साथ ही अब इटारसी ओर आस पास के ग्रामीण अंचलों को मिलाके काँटेन्मेंट जोन की संख्या 40 पर पहुँची | आज न्यास कॉलोनी ,नाला मोहल्ला,ईदगाह,दशमेश कॉलोनी,पांचवी लाइन,गांधी नगर ,मालवीय गंज,ओर नवमी लाइन है

कुल 134 नेगेटिव ,18 डिस्चार्ज
जिला चिकित्सा विभाग के अनुसार आज कोरोना वायरस से स्वस्थ होने पर 18 मरीजो को डिस्चार्ज किया गया जबकि 134 मरीजो की रिपोर्ट निगेटिव आई

आज कुल 308 सेम्पल लिए गए 212 रिपोर्ट प्राप्त हुई
अब तक कुल 12935 सेम्पल लिए जा चुके है ओर 12008 रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है 927 रिपार्ट आना शेष है अब तक कुल 746 रिपार्ट पोसिटिव में से 504 मरीज स्वस्थ हो चुके है ओर आज एक मौत मिलाकर संख्या 23 हो गए है जिले में अब 219 केस एक्टिव है जिसमे 188 जिले में ओर 31 को जिले कर बाहर उपचार दिया जा रहा है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews