नायब तहसीलदार और पटवारियों से मारपीट कर छुड़ा ले गए रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली

नायब तहसीलदार और पटवारियों से मारपीट कर छुड़ा ले गए रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली

होशंगाबाद|  मुख्यमंत्री कमलनाथ के आदेश पर प्रदेश भर में माफिया का सफाया करने को लेकर हो रही करवाई के बीच होशंगाबाद में एक बार फिर रेत माफिया ने राजस्व अमले पर हमला कर दिया और रेत की 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ाकर ले गए। मामला तवा की बंद पड़ी चपलासर खदान का है जहां से राजस्व अमला अवैध रेत से भरे 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर ला रहे थे| 

जानकारी के मुताबिक चपलासर खदान से अवैध रेत से भरे 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर थाने ला रहे राजस्व अमले पर रेत माफिया ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है करीब आठ-दस लोगों ने अमले की गाड़ियों को घेर लिया। नायब तहसीलदार अतुल श्रीवास्तव और पटवारी यशवंत राजपूत, दूलेसिंह राजपूत, अभिषेक ठाकुर और हिमांशु साहू, कोटवार तुलसीराम से मारपीट कर दी गई। तहसीलदार निधि चौकसे को धमकाया गया। बाद में अफसर-कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई। 

सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंचा और लोगों को खदेड़कर राजस्व अधिकारियों को लेकर आए। इस मामले में थाने पर ट्रैक्टर ड्राइवर संतोष, अनिल, सुखदेव, राजेश, साथी केशव, चंदन, अशोक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews