अवैध रेत उत्खनन करने वाले आरोपी की जमानत निरस्त ,भेजा गया जेल

shahdol news

होशंगाबाद/इटारसी, राहुल अग्रवाल। जिले में अवैध रेत उत्खनन को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही थी, जिस पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए रेत चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। वहीं आज आरोपी की जमानत निरस्त कर उसे जेल भेज दिया गया है।

वहीं मीडिया प्रभारी अभियोजन ने बताया कि 26 जून 2020 को घटना स्थल संतोषी माता मंदिर के पास, भीलपुरा होशंगाबाद में जांच के दौरान ट्रैक्टर क्रमांक MP05AG2936 मिला था। उसी समय निधि चौकसे, तहसीलदार, होशंगाबाद द्वारा लगभग 12:30 बजे खनिज जांच के दौरान ट्रैक्टर क्रमांक MP05AG2936 अवैध रूप से बिना रॉयल्टी के रेत का परिवहन करते पकड़ा गया। आरोपी हिमांशु पिता राजू केवट निवासी-भीलपुरा, होशंगाबाद से ट्रेक्टर को जब्त कर, पंचनामा तैयार किया गया और वाहन को थाना देहात होशंगाबाद के प्रांगण में खड़ा कराया गया। आरोपी हिमांशु पिता राजू केवट को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हिमांशु कौशल, होशंगाबाद के समक्ष गिरफ्तार कर आज दिनांक को पेश किया गया।
पुलिस द्वारा प्रकरण को विवेचना में लिया गया। प्रकरण में शासन की ओर से सहायक जिला अभियोजन अधिकारी अरुण पठारिया, होशंगाबाद द्वारा आरोपी की ज़मानत का मौखिक विरोध किया गया एवं माननीय न्यायालय ने आरोपी की ज़मानत निरस्त कर उसे जेल भेज दिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews