MP News : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, CMHO ऑफिस के 3 कर्मचारी 30 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

mp bribe news

MP CMHO Bribe News : मध्यप्रदेश में रिश्वत और भ्रष्टाचार का खेल जारी है। अब नर्मदापुरम सीएमएचओ कार्यालय में लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। नर्मदापुरम के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में रिश्वत लेते हुए एक साथ तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। इनमें अकाउंटेंट, कम्प्यूटर ऑपरेटर और सहायक ग्रेड 3 क्लर्क शामिल है।

समयमान वेतनमान की राशि निकालने के लिए मांगी थी रिश्वत

मिली जानकारी के अनुसार, नर्मदा पुरम के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय में अपने ही विभाग के एक कर्मचारी से समयमान वेतनमान की राशि निकालने के बदले ₹50000 की रिश्वत मांगी गई थी, जिसकी शिकायत भोपाल लोकायुक्त से की गई थी।इसके बाद लोकायुक्त पुलिस ने शिकायत की जांच करने के बाद ट्रैप की प्लानिंग की और शिकायतकर्ता कर्मचारी को केमिकल युक्त ₹30000 के नोट देकर रिश्वत अदा करने के लिए भेजा।

भोपाल लोकायुक्त ने की कार्रवाई

जैसे ही अकाउंटेंट महेश कुमार मेवारी, कंप्यूटर ऑपरेटर संतोष नागाइच और सहायक ग्रेड 3 गजेंद्र वर्मा ने रिश्वत की राशि ली वैसे ही लोकायुक्त की टीम ने पीछे से सभी को धर दबोच लिया। खास बात ये रही कि लोकायुक्त पुलिस की टीम ने सिविल ड्रेस में छापा मारा, केमिकल टेस्ट में तीनों कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए। यह कार्रवाई भोपाल लोकायुक्त की 9 सदस्यीय टीम ने की है। लोकायुक्त की कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग सहित पूरे जिले में हड़कंप है।

एक साथ तीनों कर्मचारी गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार समयमान वेतनमान का रुपए निकालने के एवज में निर्मला थंडवाल से 50 हजार की रिश्वत मांगी थी। लोकायुक्त पुलिस ने महेश कुमार मेवारी अकाउंटेंट, संतोष नागाइच कंप्यूटर ऑपरेटर और गजेंद्र वर्मा सहायक ग्रेड 3 को पकड़ा है। कार्रवाई लोकायुक्त डीएसपी वी.के.सिंह, टीआई आशीष भट्टाचार्य, टीआई मनोज पटवा समेत टीम ने की है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews