सीसीटीवी फुटेज से पकड़ाये मंगलसूत्र लूटकांड के दोनो आरोपी, लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त

सीसीटीवी फुटेज से पकड़ाये मंगलसूत्र लूटकांड के दोनो आरोपी, लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त

होशंगाबाद, राहुल अग्रवाल| होशंगाबाद के रसूलिया क्षेत्र मे स्थित एक साडी दुकान संचालिका के गले से ढाई तोले सोने का मंगलसूत्र लूटकर भागने वाले दो आरोपियों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार करने मे पुलिस ने सफलता प्राप्त की है।

देहात थाने के टीआई हेमंत श्रीवास्तव ने बताया कि कल दोपहर मे रसूलिया क्षेत्र में स्थित गौरी साडी सेंटर  की संचालिक विनिता कानूनगो 48 वर्ष ने रिपोर्ट लिखाई थी कि उसकी दुकान मे एक युवक आया और कपडे दिखाने को कहा जब वह कपडे दिखा रही थी इसी दौरान वह युवक उसके गले से कीमती मंगलसूत्र लेकर भागने लगा आसपास के लोगो ने पकडने का प्रयास किया लेकिन दुकान के बाहर एक अन्य युवक मोटरसाइकिल लेकर खडा था जिस पर बैठकर वह दोनों वहाँ से भाग गए |

टी आई श्रीवास्तव ने बताया कि भोपाल तिराहे सहित अन्य प्वाइंटो मे लगे सीसीटीवी कैमरे मे ये आरोपी कैद हो गये और इनकी लोकेशन पिपरिया क्षेत्र में मिल रही थी तत्काल पिपरिया के स्टेशन रोड थाना प्रभारी को सूचित  किया गया और सीसीटीवी फुटेज भेजे गये। पिपरिया के स्टेशन रोड थाना प्रभारी अजय तिवारी और उनकी टीम ने फूटेज के सहारे इन संदिग्ध आरोपीयो की पहचान की तो दोनो आरोपी पिपरिया के लोहिया वार्ड के रहनेवाले निकले।देहात टीआई हेमंत श्रीवास्तव ने बताया कि दोनो आरोपियों जैकी उर्फ सलमान लोहिया वार्ड पिपरिया, एव भूरा उर्फ इमाम खान लोहिया वार्ड पिपरिया को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके पास से लूटा हुआ मंगलसूत्र कीमती 56,000/ रूपये का बरामद किया गया है साथ मे लूट मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमाक mp o5- mv-6804. को जब्त किया गया है। दोनो आरोपियों के विरूद्ध धारा 392 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews