जादू-टोना के शक में भाई-भतीजे ने मिलकर की थी हत्या, 24 घंटे में हुआ पर्दाफाश

जादू-टोना के शक में भाई-भतीजे ने मिलकर की थी हत्या, 24 घंटे में हुआ पर्दाफाश

होशंगाबाद, राहुल अग्रवाल| सोहागपुर के ग्राम कुकरा के जंगल मे क्षत- विक्षप्त अवस्था मिली लाश (Dead Body) मिलने एवम पुलिस (Police) द्वारा विवेचना करने पर पता चला कि उसके ही भाई और भतीजे ने उसे जादू टोने के शक में मार के फेक दिया था। हत्या (Murder) की गुत्थी पुलिस द्वारा 24 घंटे में सुलझा ली गई साथ ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है।

देनवा नदी के डूब में आए ग्राम कूकरा से विस्थापित नए कूकरा के आदिवासी बुजुर्ग मोतीलाल पिता विजय सिंह मसकोले उम्र 62 वर्ष की दिनांक 26 अक्टूबर 2020 को लापता होने की रिपोर्ट उसके पुत्र रामकृष्ण पिता मोतीलाल मसकोले उम्र 35 साल निवासी ग्राम कूकरा द्वारा दिनांक 28 अक्टूबर 2020 को थाना सुहागपुर में दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले में शक के आधार पर उसके भाई और भतीजे से पूछताछ करने और उन्होंने जुर्म कबूल किया।

गुमशुदा का शव ग्राम कूकरा के समीप जंगल की फॉरेस्ट नर्सरी से रात्रि में क्षत- विक्षप्त अवस्था में मिला देहाती मार्ग इंटीमेशन पर से मर्द क्रमांक 81/ 2020 धारा 174 जा फौ का कायम किया गया, मर्ग जांच के दौरान मृतक के शव का विधिवत पोस्टमार्टम करा मृत्यु के संबंध में शार्ट पीएम रिपोर्ट प्राप्त की गई जो मर्ग सदर में आने बयान तथा शॉर्ट पीएम रिपोर्ट के अवलोकन के आधार पर मृतक की मृत्यु उसके शरीर में आए फैक्चर एवम गले में धारदार हथियार से आई चोट होना पाया जाने पर थाना सोहागपुर द्वारा अपराध क्रमांक 398/ 2020 धारा 302 आईपीसी के तहत अपराध कर विवेचना में लिया गया आरोपियों को 30 अक्टूबर 2020 की रात्रि में गिरफ्तार कर 31 अक्टूबर 2020 को न्यायालय में पेश किया गया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews