होशंगाबाद में आग प्रभावितों से मिलने पहुंचे सीएम कमलनाथ

cm-kamalnath-went-to-Hoshangabad-

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने होशंगाबाद जिले में आग प्रभावित किसानों से मुलाकात की।  उन्होंने किसानों को सरकार द्वारा हर संभाव मदद देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने जिले के पंचराकला गांव, इटारसी तहसील के रैसलपुर गांव और निटया गांव में प्रभावित किसानों से मुलाकात की। 

मुख्यमंत्री ने जिले के प्रशासनिक अधिकारियों से भी इस बारे में जानकारी ली। गौरतलब है कि होशंगाबाद जिले में शुक्रवार की देर शाम तेज हवाओं के बीच आग लगने के कारण लगभग तीस गांवों के खेतों में रखी फसल नष्ट हो गयी। होशंगाबाद शहर के आसपास के इन गांवों में आग लगने के कारण तीन ग्रामीणों की मौत हुयी है और लगभग दो दर्जन झुलस गए। खेत के कुछ हिस्सों में आग लगने के बाद यह तेज हवाओं के कारण फैल गयी। किसानों की मुख्य रूप से गेंहू की फसल नष्ट हुयी है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews