वरिष्ठ पत्रकार हिमांशु राठौर का निधन, सीएम ने दी श्रद्धांजलि

वरिष्ठ पत्रकार हिमांशु राठौर का निधन, सीएम ने दी श्रद्धांजलि

देवास, सोमेश उपाध्याय। जिले की पत्रकारिता जगत में अपना विशिष्ठ स्थान रखने वाले पत्रकारिता जगत के महत्वपूर्ण स्तम्भ हिमांशु राठौड़ (बाबा साहब) का शनिवार को छोटी सी बीमारी के बाद निधन हो गया। राठौड़ अपनी साहसी पत्रकारिता के साथ पत्रकारों के हितचिंतक के रूप में भी कार्यरत रहे। अपनी बेबाक कलम से समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए वे सदैव दबंगता से मुखर रहे।

राठौर को सांस में तकलीफ़ की शिकायत पर इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां दोपहर में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे न केवल पत्रकारिता बल्कि सामाजिक जीवन में भी खासे सक्रिय रहे। देवास शहर ही नही बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी उनकी खासी पकड़ थी। अपनी सरल व मिनसार छवि के कारण वे सभी के प्रिय थे। पत्रकारिता जगत ने एक नायाब हीरा खो दिया।

उनके निधन की खबर लगते ही देवास पत्रकारिता जगत सहित राजनेताओं ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर शोक जताया वहीं पूर्व मंत्री दीपक जोशी, सांसद महेंद्र सिंह सौलंकी, विधायक गायत्री राजे पँवार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, प्रेस क्लब अध्यक्ष श्रीकांत उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष अनिलराज सिंह शिकरवार, अमिताभ शुक्ला सहित सामाजिक, राजनीतिक क्षेत्र के प्रतिनिधियो व विशिष्ट जनों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews