कुत्ते का डीएनए टेस्ट होगा, इस विवाद के कारण मामला थाने तक पहुंचा

कुत्ते का डीएनए टेस्ट होगा, इस विवाद के कारण मामला थाने तक पहुंचा

होशंगाबाद, राहुल अग्रवाल। यहां एक कुत्ते (dog) का डीएनए टेस्ट (DNA test) होने जा रहा है। दरअसल, कुत्ते का असली मालिक कौन है, ये पता करने के लिए कुत्ते का डीएनए टेस्ट होगा। इस कुत्ते पर दो लोग अपना हक जमा रहे हैं।

यहां एक लेब्राडोर कुत्ते (labrador dog) पर दो लोग अपना मालिकाना हक जमा रहे हैं। इसे लेकर बात पुलिस तक पहुंच गई और मामला इतना बढ़ गया कि आखिरकार कुत्ते को भी थाने बुलवा लिया गया। लेकिन मामला तब और उलझ गया जब दोनों व्यक्तियों द्वारा पुकारे जाने पर कुत्ते ने दोस्ताना लहजे में जवाब गिया। इसके बाद तो देहात थाने में इस मामले पर जमकर विवाद हुआ। शादाब खान नाम के व्यक्ति का दावा था कि ये उसका डॉगी ‘कोको’ है, जो तीन महीने पहले गुम हो गया था। इस बात की उन्होने पुलिस में रिपोर्ट भी लिखाई थी। बाद में उन्हें पता चला कि उनका कुत्ता मालखेड़ी में एबीवीपी नेता कृतिक शिवहरे का पास है। इधर कृतिक शिवहरे का कहना है कि ये उनका कुत्ता ‘टाइगर है’। अब इस बात पर दोनों में ठन गई। दोनों के ही पास कुत्ते को खरीदने के दस्तावेज भी हैं और इसने मामले को और उलझा दिया। आखिर में पुलिस ने असली मालिक का पता करने के लिए कुत्ते का डीएनए टेस्ट कराने  का फैसला लिया। शादाब खान ने बताया कि उसने अपना कुत्ता पचमढ़ी से खरीदा था, जिसके बाद अब पुलिस एक टीम को वहां भेजकर उस डॉगी के पिता का डीएनए सेंपल लिया है। अब डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि इस कुत्ते का असली मालिक कौन है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews