आबकारी विभाग की कार्रवाई, बाइक सवार युवकों से 360 बोटल अवैध शराब जब्त

Illegal Liquor

होशंगाबाद, राहुल अग्रवाल| जिले में अवैध शराब का विक्रय करने वालों पर आबकारी विभाग ने कार्यवाही की है| दो पहिया वाहन पर 360 पाव देसी शराब जप्त की गई। साथ ही आरोपी 2 युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

आबकारी उप निरीक्षक सुयश फौजदार ने बताया कि आज सिवनीमालवा बायपास तिराहे पर चेकिंग के दौरान 2 युवक बड़े से बेग में शराब लेकर जा रहे थे। जिन्हें रोक ऒर तलाशी लेने पर 360 पाँव  देशी मदिरा सादा शराब पाई गई जिसे जप्त को गिरफ्तार कर लिया | पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना नाम दीपक मौर्य पिता   मायाराम मौर्य एवं ललित कुशवाहा पिता राजेंद्र कुशवाहा बताया आरोपियों पर आबकारी अधिनियम की धारा 34.2 (क), 47(1) के तहत कार्रवाई की गई|

जप्त मदिरा  एवं वाहन की कीमत करीब  ₹50000 है आरोपी को माननीय न्यायालय के सम्मुख प्रस्तुत कर जेल दाखिल करवाया गया, गोर करने की बात ये है कि आबकारी विभाग द्वारा छोटी मोटी कार्यवाही कर बड़े पैमाने पर शराब का अवैध व्यापार करने वालों को नज़र अंदाज़ किया जा रहा अंक गणित का खेल हावी हो रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews