आबकारी विभाग की कार्रवाई, 750 किलो महुआ लहान किया जब्त

आबकारी विभाग की कार्रवाई, 750 किलो महुआ लहान किया जब्त

होशंगाबाद/इटारसी, राहुल अग्रवाल। जिला आबकारी विभाग द्वारा शहर में निरंतर अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। उसी के तहत इटारसी के गरीबी लाइन क्षेत्र सूरज गंज क्षेत्र में आबकारी विभाग द्वारा 30 लीटर कच्ची शराब और 750 केजी महुआ लहान और कच्ची शराब बनाने में प्रयुक्त सामान जब्त किए गए। जब्त किए गए सामान की कीमत 40 हजार बताई जा रही है।

दरअसल, आज सुबह 6 बजे से आबकारी विभाग इटारसी शहर में चिन्हित स्थलों पर दबिश दी गई। इटारसी शहर के गरीबी लाइन सूरज गंज क्षेत्र में चढ़ी हुई हाथ भट्टियां तोड़ी गई एवं हाथ भट्टी कच्ची मद्रा बनाने में प्रयुक्त सामान सहित 30 लीटर कच्ची शराब को जब्त किया गया। सूरज गंज क्षेत्र के बांस डिपो के पीछे झाड़ियों के अंदर छिपाकर रखे गए कुप्पो में भर हुआ लगभग 750 किलो महुआ लहान लावारिस स्थिति में बरामद कर मोके पर नष्ट किया गया। आज की गई कार्रवाई में कुल 4 प्रकरण पंजिवृद्ध किये गए ,3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किये गए एक आरोपी की तलाश जारी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews