होशंगाबाद: बेख़ौफ़ अपराधी, मारपीट कर स्कूटी में लगा दी आग, हुए फरार, फैली  दहशत  

होशंगाबाद: बेख़ौफ़ अपराधी, मारपीट कर स्कूटी में लगा दी आग, हुए फरार, फैली  दहशत  

होशंगाबाद, राहुल अग्रवाल। माफिया, गुंडे, बदमाशों पर लगातार कार्रवाई के बावजूद वे कितने बेख़ौफ़ हैं इसका सुबूत भी वे दे  रहें हैं।  खास बात ये हैं कि जिस होशंगाबाद जिले में मुख्यमंत्री ने माफिया गुंडों को 10 फीट जमीन में गाड़ने की चेतावनी दी उसी जिले के बदमाश प्रशासन को खुली चुनौती दे रहे हैं ताजा मामला होशंगाबाद के कोठी बाजार का है जहाँ विवाद के  बाद बदमाशों ने स्कूटी में आग लगा दी और भाग गए।  घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल  है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) की चेतावनी के बाद भी होशंगाबाद (Hoshangabad) में दिनों दिन कानून का खौफ अपराधियों के मन से निकल रहा है इसका ताजा उदाहरण है बीती रात कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा की गई घटना। कोठी बाजार क्षेत्र में सब्जी मंडी के पास किसी विवाद को लेकर दो लोगों ने काफी देर तक गाली गलौज की एवं स्कूटी में आग भी लगा दी और फरार हो गए.  जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। अब सवाल ये उठता है कि  क्या इन अपराधियों को कानून और पुलिस का कोई भी डर नहीं ?

आज हमारे समाज में जो घटनाएं हो रही हैं उसे देखते हुए कानून व्यवस्था को और कड़ा करना होगा, जिससे कोई भी घटना को अंजाम देने से पहले वह सोच सके क्योंकि 2 दिन पहले बाबई में किसान निधि सम्मेलन में शामिल होने आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने माफियाओं को मंच  से खुली चेतावनी दी कि वह मध्यप्रदेश छोड़ दें नहीं तो 10 फीट नीचे गाड़ दूंगा ठीक इसके विपरीत उनका हेलीकॉप्टर उड़ते ही तवा पुल पर कुछ डंपर अवैध उत्खनन करते देखे गए और ठीक उसी समय पिपरिया के पास आपसी विवाद को लेकर एक युवक के साथ मारपीट की जाती है जिसका होशंगाबाद में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews