इटारसी, राहुल अग्रवाल। इटारसी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर ट्रेन से उतरने के दौरान एक महिला यात्री ट्रेन ओर प्लेटफार्म के बीच में गिर गई। जीआरपी सिपाही की तत्परता से महिला यात्री की जान बच पाई।
अरूणा मनाहरे नई दिल्ली से इटारसी आ रही थीं। स्टेशन आने के पहले उनकी नींद लग गयी। जब ट्रेन इटारसी से रवाना होने लगी तो महिला की नीद खुली और फिर वो हड़बड़ाहट में चलती गाड़ी से उतरने का प्रयास करने लगी। इसी दौरान महिला का पैर फिसल गया और वो प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच गिर गयी। इसी दौरान प्लेटफार्म ड्यूटी पर तैनात आरक्षक रविन्द्र यादव ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत गाड़ी में चढ़कर पहले चेन खींचकर गाड़ी को खड़ा किया और फिर मौके पर उपस्थित आरक्षक मधुसूदन एवं आरक्षक रविन्द्र यादव ने महिला को प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच से सुरक्षित बाहर निकालकर उनकी जान बचाई।
ये भी पढ़ें
1नर्मदापुरम में खनिज विभाग की कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन कर रहे डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
2नर्मदापुरम में प्रतिमा विसर्जन से पहले विवाद, शराब पीने से रोकने पर ऑटो चालक को चाकू मारा
3नर्मदापुरम में जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश के बाद जुआरी की मौत, परिजनों ने घेरा थाना
4नर्मदा किनारे चल रहे जुए के अड्डे पर दबिश, पुलिस को देख नाव ने बैठकर भागे जुआरी
