अब अतिक्रमण करने वालों पर होगी FIR, भेजा जाएगा जेल

अब अतिक्रमण करने वालों पर होगी FIR, भेजा जाएगा जेल

इटारसी, राहुल अग्रवाल। लगभग 1 माह से चल रही अतिक्रमण मुहिम के बाद भी लोग नहीं सुधर रहे। सामान की जब्ती व चालान कार्रवाई के बाद भी दुकानदार प्रशासन के जाते ही फिर अतिक्रमण (encroachment ) कर लेते थे। इसको देखते हुए अब प्रशासन ने निर्णय लिया है कि अब अतिक्रमण करने वालों पर पंचनामा बनाकर न्यूसेंस क्रिएट करने की कार्रवाई व एफआईआर (FIR) कराकर जेल भी भेजा जाएगा।

गुरूवार को अतिक्रमण हटाने एसडीएम नगरपालिका व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बाजार क्षेत्र से लगे 13वी लाइन पहुँची, जहाँ 30 फीट की रोड पर लोगो ने घरों के सामने लोहे की जालियां लगाकर व पक्के निर्माण करके रोड को 10 फीट तक सीमित कर दिया था। इसकी शिकायत मिलने के बाद टीम द्वारा JCB मशीन से उन स्थायी अतिक्रमण को तोड़ा। एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी ने बताया कि शहर में सालों से फैले रसूखदार लोगों द्वारा अतिक्रमण की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही थी, आज निरीक्षण के दौरान JCB से उक्त अतिक्रमण को तुड़वाकर सख्त हिदायत दी गई। इसी के साथ एसडीएम ने आदेश जारी किए है कि शहर में सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक लोडिंग वाहन प्रवेश नहीं करेंगे।

प्रशासन ने निर्णय लिया है कि सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक बाजार में लोडिंग अनलोडिंग वाहन, जिनसे सामान आता है प्रतिबंधित रहेंगे। अधिक सामान लाने एवं ले जाने के लिए व्यापारी वर्ग रात 9 बजे के बाद सुबह 9 बजे तक बड़े वाहनों को बाजार में ला सकता है, जिससे शहर की ट्रैफिक की समस्या बहुत हद तक हल हो सकेगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews