होशंगाबाद- उम्मीद का पहला टीका जिला अस्पताल की स्वास्थ्यकर्मी को लगा

होशंगाबाद- उम्मीद का पहला टीका जिला अस्पताल की स्वास्थ्यकर्मी  को लगा

होशंगाबाद, राहुल अग्रवाल। कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए शनिवार से राहत का टीका लगना शुरू हो गया है। जिला अस्पताल में कोविड 19 का पहला टीका स्वास्थ्य कर्मी आरती चौरे को लगा। आरती जिला अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी है। टीका लगने के बाद आरती ने कहा कि मैं बहुत ही अच्छा महसूस कर रही हूं। 28 दिन बाद दूसरा टीका लगाया जाएएगा।

उन्होंने बताया कि टीका लगने के बाद दर्द नहीं हुआ। टीका लगने को लेकर उनके घरवाले भी बहुत खुश हैं। सुबह उत्साह के साथ कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए आरती चौरे व अन्य लोग जिला अस्पताल पहुंचे। पहला टीका लगाने के बाद आधा घंटे आरती को आब्‍जर्वेशन में रखा गया। डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि अगले टीके के संबंध में उन्हें मोबाइल पर एसएमएस आएगा। सीएमएचओ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में टीकाकरण को लेकर उत्साह है। मंगलवार, शुक्रवार, रविवार को टीकाकरण नहीं होगा। शासन के निर्देशों का शत प्रतिशत पालन किया जा रहा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews