VIDEO : तेज रफ्तार ट्रक पहले होटल में घुसा, फिर ऑटो को 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गया

VIDEO : तेज रफ्तार ट्रक पहले होटल में घुसा, फिर ऑटो को 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गया

इटारसी, राहुल अग्रवाल| सड़क पर अंधी रफ्तार से दौड़ते ट्रक आये दिन लोगों की जान ले रहे हैं| रविवार को एक और ऐसा ही मामला इटारसी (Itarsi) से सामने आया है| जहां चालक ने तेज गति से ट्रक चलाते हुए एक सवारी ऑटो को चपेट में ले लिया और फिल्मी स्टाइल में ऑटो 200 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया| बताया जा रहा है कि ट्रक चालक (Truck Driver) नशे की हालत में था| घटना का लोगों ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर (Video Viral) वायरल हो रहा है|

घटना रविवार शाम पथरोटा थाने के एमईएस बेरियर राेड की है| जहां नशे की हालत में ड्राइवर ने पहले सड़क किनारे एक होटल में ट्रक घुसा दिया| इसके बाद तेज रफ़्तार में सामने खड़े एक सवारी ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया| ऑटो चपेट में आने के बाद चालक ने ट्रक रोका नहीं, बल्कि दूर तक ऑटो को घसीटते हुए ले गया| इस घटना का लोगों ने वीडियो बना कर वायरल कर दिया|

वीडियो देखकर समझा जा सकता है, कि ट्रक चालक किस तरह लापरवाही से ट्रक चलाकर वाहन को घसीटते हुए ले जा रहा है| गनीमत रही कि ऑटो में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था | सूचना मिलने के बाद पथरोटा पुलिस ने मौके पर जाकर ट्रक चालक और उसके वाहन के अलावा क्षतिग्रस्त सवारी ऑटो को भी जब्त कर लिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews