Hoshangabad- सीएम शिवराज का अलग अंदाज, नर्मदा महोत्सव में गाए भजन, देखिये वीडियो

Hoshangabad- सीएम शिवराज का अलग अंदाज, नर्मदा महोत्सव में गाए भजन, देखिये वीडियो

होशंगाबाद, राहुल अग्रवाल। नर्मदा जयंती महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj singh chouhan) का निराला अंदाज देखने को मिला। अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ शाम को सेठानी घाट पर मां नर्मदा का अभिषेक, पूजन एवं आरती करने के बाद सीएम भक्तिरस में डूब गए और भजन  (bhajan) गाए। उन्होने मंच से अपने मधुर स्वर में मां नर्मदा का भजन “मां का भजन सुखदाई, जपो रे मेरे भाई, ये जीवन दो दिन का” सुनाया।

शुक्रवार शाम होशंगाबाद पहुंचे सीएम ने सबसे पहले पौधारोपण कर सभी को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इसके बाद सीएम सेठानी घाट पर मुख्य समारोह में पहुँचे। वहां उन्होने जलमंच पर व्यवस्थाओं और घाट का सौंदर्य देखकर अधिकारियों की पीठ भी थपथपाई।

ये भी देखिये- अब होशंगाबाद का नाम होगा नर्मदापुरम, सीएम शिवराज का ऐलान

होशंगाबाद का नाम अब होगा नर्मदापुरम

होशंगाबाद पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि पुण्य सलिला मां नर्मदा के तटों तथा उनके तट पर बसे नगरों का विकास प्राकृतिक रूप से किया जाएगा, वहां हम सीमेंट कंक्रीट के जंगल नहीं बनने देंगे। साथ ही नर्मदा जल की स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा जाएगा। इस अवसर पर उन्होने होशंगाबाद जिले का नाम नर्मदापुरम (Narmadapuram) करने की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के पहले कांग्रेसियों को किया गिरफ्तार

सीएम के दौरे को देखते हुए कांग्रेस (congress) ने लगातार मां नर्मदा में मिल रहे हैं गंदे नालों का विरोध करने की घोषणा की थी। लेकिन इस प्रदर्शन के पूर्व ही पुलिस द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान कांग्रेसी लगातार नारे लगा रहे थे कि शिवराज हम से डरता है पुलिस को आगे करता है। उनका कहना था कि पूर्व में कई बार घोषणा हो चुकी है कि मां नर्मदा में गंदे नाले नहीं मिलाए जाएंगे, बावजूद इसके आज भी नाले का गंदा पानी मां नर्मदा में मिल रहा हैं और घाट के किनारे का पानी आचमन के लायक भी नहीं रह गया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews