Hoshangabad- नर्मदा जयंती महोत्सव, सीएम शिवराज ने पत्नी के साथ किया पूजन

Hoshangabad- नर्मदा जयंती महोत्सव, सीएम शिवराज ने पत्नी के साथ किया पूजन

होशंगाबाद, राहुल अग्रवाल। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी मां नर्मदा जयंती महोत्सव (Narmada jayanti mahotsava)  बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इसके लिए सेठानी घाट को दुल्हन की तरह सजाया गया है और शुक्रवार शाम मध्य प्रदेश की जीवनरेखा मां नर्मदा की पूजा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chouhan) ने पत्नी साधना सिंह (sadhna singh) के साथ की।

ये भी पढ़िये- VIDEO : उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव का बयान- नए शैक्षणिक सत्र से सिलेबस में होगा बदलाव

शुक्रवार शाम प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान प्रदेश ने नर्मदा जयंती महोत्सव का शुभारंभ करते हुए देश एवं विश्व के कल्याण की प्रार्थना की। उन्होने पत्नी साधना सिंह के साथ मा रेवा का पूजन किया। हालांकि कोरोना के कारण इस बार जलमंच पर अधिक लोगो को स्थान नहीं मिल पाया। सुरक्षा एवं कोरोना गाइडलाइंस के कारण भीड़ को कम ही रखा गया, फिर भी पूजन के दौरान मंच पूरी तरह भरा रहा।

नर्मदा महोत्सव के दौरान शहर में कई जगह भंडारा हो रहा है, शाम को सेठानी घाट पर भक्तों की मौजूदगी में पैर रखने की जगह नहीं थी। मां नर्मदा के प्रति भक्तों की अटूट श्रद्धा यहां साफ दिखाई देती है। सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ बाद सेठानी घाट पर जयंती महोत्सव में श्रीमद जगद्गुरु काशी पीठाधीश्वर स्वामी, डॉक्टर राम कमल दास वेदांती जी महाराज, वाराणसी से देवम महामंडलेश्वर स्वामी माधवानंद जी के सानिध्य में संपन्न हुआ यहां सांसद राव उदय प्रताप सिंह, होशंगाबाद विधायक डॉ सीताशरण शर्मा, सिवनी मालवा विधायक प्रेम शंकर वर्मा, सोहागपुर विधायक ठाकुर विजय पाल सिंह, पिपरिया विधायक ठाकुर नागवंशी, पूर्व राजस्व मंत्री मधुकर हर्ने, पूर्व विधायक गिरिजाशंकर शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया, पूर्व निगम अध्यक्ष शिव चौबे एवं जिला अध्यक्ष माधव दास अग्रवाल भी मंचासीन रहे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews