नाबालिग का अपहरण कर ले गया था दरभंगा, पुलिस ने बिहार से किया गिरफ्तार

नाबालिग का अपहरण कर ले गया था दरभंगा, पुलिस ने बिहार से किया गिरफ्तार

होशंगाबाद/सोहागपुर, राहुल अग्रवाल| सोहागपुर (Sohagpur) से नाबालिक को बहला फुसला कर शादी का झाँसा देकर उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) के युवक ने अपहरण (Kidnapped) कर नाबालिक को बिहार के दरभंगा ले गया। बिहार दरभंगा पहुचकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर नाबालिग बालिका को उसके चंगुल से छुडाया|

मोबाइल लोकेशन और दरभंगा की जीआरपी पुलिस के सहयोग से दरभंगा मे मिली सोहागपुर से अपहृत हुई नाबालिग बालिका, बहला फुसलाकर कर शादी का झांसा देकर उत्तरप्रदेश निवासी आदित्य कुमार सिह नाबालिग को अपने साथ ले गया था, सोहागपुर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह कुल्हारा व उनकी टीम ने विगत दिनो सोहागपुर से अपहृत हुई एक नाबालिग लडकी को बिहार के दरभंगा से बरामद करने व आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता मिली है।

थाना प्रभारी महेंद्र सिंह कुल्हारा ने बताया कि विगत दिवस सुनीता भल्लावी पति मनोज भल्लावी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कोई उनकी नाबालिग लडकी को अपहृत करके कोई ले गया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक टीम का गठन कर आरोपी की तलाश की गई। इस दौरान सायबर सेल को संदेही की मोबाइल लोकेशन घटना दिनांक को इटारसी की मिली जहां पर सोहागपुर पुलिस की टीम ने इटारसी जाकर देखा वे नही मिले लेकिन जिस मोटरसाइकिल का उपयोग किया गया था वह इटारसी स्टेशन के पास मिली।जिसे जब्त कर लिया गया।

श्री कुल्हारा ने बताया कि लडकी के परिजनो से अनुमति लेकर दोनो की फोटो सोशल मीडिया मे वायरल कर दी गई एव मध्य प्रदेश के सभी जिलो के थाना क्षेत्रों को सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना भेजी गई । जीआरपी को सूचित किया गया। इसी बीच सूचना मिली कि बिहार की दरभंगा जीआरपी ने एक युवक और लडकी के संदेही होने पर रोककर पूछताछ की है जिसमे लडकी ने होशंगाबाद के सोहागपुर का होना बताया है। बस इस सूचना के मिलते ही एक पुलिस टीम को तत्काल दरभंगा के लिये रवाना किया गया। जहां से पुलिस ने अपहृत नाबालिग लडकी को बरामद किया, आरोपी युवक उत्तरप्रदेश निवासी आदित्य कुमार सिह को गिरफ्तार कर सोहागपुर लाया गया जहा पर आरोपी के विरुद्ध धारा 363,366,354,354 क 406 सहित 7/8 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews