एमडी की राह देख रहा ICU वार्ड, मरीजों को किया जाता है भोपाल रेफर

एमडी की राह देख रहा ICU वार्ड, मरीजों को किया जाता है भोपाल रेफर

होशंगाबाद,राहुल अग्रवाल। कोविड -19 के बढ़ते मरीजों को देखते हुए होशंगाबाद के जिला अस्पताल में ICU वार्ड का निर्माण कराया गया, साथ ही पूरी यूनिट सेटअप कर दी गई और 1 महीना बीतने के बाद भी MD डॉक्टर के नही होने से अभी तक ICU बन्द पड़ा है । मरीजों को रोजाना भोपाल भेजना पड़ रहा है। आज पूर्व नपाध्यक्ष व भाजपा नेता अखिलेश खंडेलवाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व मप्र के स्वास्थ्य मंत्री से जिला अस्पताल में बने आईसीयू वार्ड में जल्द एमडी डॉक्टर की नियुक्ति करने की मांग की है।

पूर्व नपाध्यक्ष खंडेलवाल ने बताया कि पिछले दिनों जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर भी एमडी डॉक्टर की मांग की गई थी। खंडेलवाल ने मुख्यमंत्री को ट्वीट करते हुए कहा है कि जिले का प्रशासनिक अमला एमडी डॉक्टर नहीं दे पा रहे है। प्रदेश सरकार और जनप्रतिनिधियों ने अपना काम किया है और सुविधा के तौर पर वेंटिलेटर आईसीयू दिया है। पर यहां लालफीताशाही हावी है और प्रशासन की हठधर्मिता के चलते ना तो आईसीयू के संचालन की अनुमति दी जा रही है और ना ही एमडी डॉक्टर की पदस्थापना की जा रही है। इस कोविड की महामारी में होशंगाबाद में आईसीयू का संचालन और एमडी डॉक्टर बहुत ही जरूरी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews