
होशंगाबाद,डेस्क रिपोर्ट। हर घर तिरंगा अभियान के तहत पूरे देश में विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। जगह-जगह तिरंगा रैली का आयोजन किया जा रहा है। वहीं रविवार को मध्य प्रदेश की सबसे ऊंची चोटी धूपगढ़ (dhupgarh) में भी तिरंगा लहराया।
यह तिरंगा माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाली मप्र की पहली महिला पर्वतारोही मेघा परमार (mountaineers megha parmar) और ऑस्ट्रेलिया के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट Kosciuszko को फतह करने वाले युवा पर्वतारोही शोभित नाथ शर्मा (mountaineers shobhit nath sharma) ने फहराया। ज्ञात हो कि धूपगढ़ की चोटी 4429 फीट ऊंची है जो कि प्रदेश की सर्वोच्च चोटी है।
[dgv_vimeo_video id=”739390260″]
यह भी पढ़े…भारत की आजादी से जुड़े कुछ अनसुने-अनकहे किस्से
इस दौरान उनके साथ स्थानीय प्रशासन, एनएसएस और स्काउट गाइड के स्वयं सेवकों ने भी हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता की।
