Narmadapuram News : आधार केंद्रों पर बनाए जा रहे फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, जिम्मेदार नहीं कर रहे कार्रवाई

नर्मदापुरम जिले में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाये जाने का गोरखधंधा तेजी से चल रहा है। भोले भाले लोगों को फंसाकर उनसे ऑनलाइन काम करने वालों दुकानदार द्वारा फर्जी तरीखे से रुपये वसूले जा रहे है।
Narmadapuram News : आधार केंद्रों पर बनाए जा रहे फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, जिम्मेदार नहीं कर रहे कार्रवाई

Narmadapuram News : नर्मदापुरम जिले के इटारसी में फर्जी प्रमाण पत्रों के मामले तेजी से बढ़ रहे है। आधार केंद्रों पर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के मामले सामने आ रहे है। रोजाना आधार कार्ड केंद्र पर चार से पांच फर्जी जन्म प्रमाण पत्र लेकर अपने बच्चों की जन्म तारीख में सुधार करवाने परिजन पहुँच रहे है। आधार कार्ड केंद्र प्रभारी ने शासकीय अस्पताल इटारसी में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र आने की शिकायत की है।

क्या है पूरा मामला

फर्जी जन्म प्रमाण पत्र का गोरखधंधा पूरे जिले में अपने पैर पसार रहा है। इन दिनों शासकीय स्कूलों में बच्चे के एडमिशन किये जा रहे है। जिसके लिये आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र स्कूलों में बच्चों से मांगे जा रहे है। बच्चों के माता पिता द्वारा फर्जी जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन की दुकानों से बनवाकर दिये जा रहे है। सबसे प्रमुख बात फर्जी जन्म प्रमाण पत्र की यह सामने आई है कि ऑनलाइन दुकानदार द्वारा फर्जी जन्म प्रमाण पत्र 600 रुपये से 1000 रुपये लेकर बना दिये जा रहे है। बच्चों के माता पिता द्वारा आधार कार्ड में जन्म तारीख में सुधार करने के लिये जन्म प्रमाण पत्र देकर तारीख में सुधार करवाने दे रहे है। आधार केंद्र पर जन्म प्रमाण पत्र में जो बार कोड पर स्कैन कर सही प्रमाण पत्र की जांच करते समय उक्त प्रमाण पत्र फर्जी निकल रहे है।

fake birth certificate

[dgv_vimeo_video id=”975235368″]

[dgv_vimeo_video id=”975233263″]

यह कोई पहला मामला नही है रोजाना आधार कार्ड केंद्र पर चार से पांच फर्जी जन्म प्रमाण पत्र आ रहे है। ऐसा ही एक मामला आज आधार केंद्र पर आया जहाँ एक माँ ने अपने बच्चे के आधार कार्ड में जन्म तारीख सुधरवाने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र दिया। महिला सिवनी मालवा की निवासी है। महिला की डिलिवरी जिला अस्पताल में हुई।और बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र जिला अस्पताल भोपाल से बनाया गया।जब बच्चे के प्रमाण पत्र पर बने बार कोर्ड को स्कैन किया गया तो वह फर्जी साइड से बना पाया गया।

आधार केंद्र के प्रभारी ने महिला को जन्म प्रमाण पत्र फर्जी बना बताया गया। नर्मदापुरम जिले में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाये जाने का गोरखधंधा तेजी से चल रहा है। भोले भाले लोगों को फंसाकर उनसे ऑनलाइन काम करने वालों दुकानदार द्वारा फर्जी तरीखे से रुपये वसूले जा रहे है।

नर्मदापुरम से राहुल अग्रवाल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”975232483″]

[dgv_vimeo_video id=”975234513″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews