
Bhopal: Police arrested the accused who robbed women of their gold chains.
Narmadapuram News: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले की पुलिस ने गांजे के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने अवैध गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 5 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया गया।
50 हजार रूपए बताई जा रही कीमत
नर्मदापुरम जिले के सेमरीहरचंद पुलिस थाने के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांव गुरमखेड़ी में दो आरोपियों के द्वारा बाइक के जरिए गांजे की बिक्री की जा रही है। इस दौरान पुलिस ने एक मुखबिर के बताए गए स्थान पर पुलिस की टीम भेजी। पुलिस इन दोनों युवकों के पास एक काले रंग की बैग देखा। जब उस बैग की तलाशी ली गई तो उसमें 5 किलो 30 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत तकरीबन 50 हजार रूपए बताई जा रही है।
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
पकड़े गए आरोपियों में बबलू पुत्र पप्पू सिंह जाट उम्र 21 साल निवासी राघवजी कॉलोनी विदिशा और शिवम उर्फ शुभम पुत्र हरि सिंह रघुवंशी उम्र 20 साल निवासी बरईपुरा चौराहा विदिशा शामिल है। इन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए हिरासत में ले लिया है। वहीं, पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजे की बिक्री के लिए मंडी से गुरमखेड़ी गांव में ग्राहकों की तलाश में आए थे।
