पुलिस ने जुआ खेलते लोगों को पकड़ा, अवैध शराब बरामद

पुलिस ने जुआ खेलते लोगों को पकड़ा, अवैध शराब बरामद

होशंगाबाद, राहुल अग्रवाल। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह गौर के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह एवं एसडीओपी मंजू चौहान के निर्देशन में बुधवार को छापामार कार्रवाई की गई, जिसमें जुआ खेलते लोगों को पकड़ा गया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तारअहाता में संस्कार भवन शादी हाल में कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा छापामार कार्रवाई की गई, जहां पर कुछ व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर अमजद खान, नितेश कुचबंदिया, मोनू रैकवार, संतोष, भारत माधव, मोहन सिंह, फजल खान, आशीष नागा, महेश मेषकर, उमेश साह, नीतेश, शिवम और अर्जुन प्रजापति को गिरफ्तार किया है। मौके से ताश के पत्ते एवं कुल 23,500 रूपये भी जब्त किए गए। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर मामला दर्ज कर लिया है।

वहीं दूसरे मामले में एक कार से अवैध शराब जब्त की गई। सूचना मिली थी कि कार क्रमांक MP04CY 5332 रसूलिया तरफ से भोपाल चौराहे तरफ जा रही है। इसपर पुलिस टीम द्वारा वाहन की चेकिंग की गयी जोतो उसमें से अंग्रेजी शराब कि कुल 12 बोटल एवं 48 क्वार्टर जिनकी कुल कीमती 14,400 रूपये है, बरामद की गई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया थाना कोतवाली में अपराध क्र0 594/2020 धारा 34 (1) आबकारी अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। वहीं सूचना प्राप्त हुयी कि सब्जीमंडी में शिव जाटव नाम का व्यक्ति सट्टा लिख रहा है। सूचना पर पुलिस टीम को रवाना किया गया जहां पर एक व्यक्ति सट्टा लिखते पकड़ा गया, जिसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम शिवा जाटव बताया। उसके कब्जे से सट्टा पर्ची के साथ 460 रूपये जब्त किए गए और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews