पुलिस ने किया अंधे हत्याकांड का खुलासा, पति ने उतारा पत्नी को मौत के घाट

murder

होशंगाबाद, राहुल अग्रवाल। जिला पुलिस ने कुछ दिन पहले संज्ञान में आए अंधे हत्याकांड का खुलासा करने में सफलता हासिल की है। मृतका की हत्या करने वाला कोई और नहीं उसकी का पति है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की, जिसमें उसने उसके द्वारा किए गए आरोप को कबूल किया गया।

वहीं थाना प्रभारी संजय चौकसे ने बताया कि गत दिनो समीपवर्ती ग्राम महुआढाना की एक आदिवासी युवती भागीरती पति फूलचंद बारस्कर का शव अस्पताल में आने पर अस्पताल के मेमो के आधार पर पुलिस अस्पताल पहुंची थी। साथ ही मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी थी। पीएम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी । हलांकि पुलिस को मृत्तका के पति पर शुरु से ही शक था। आगे उन्होंने ने बताया कि साक्ष्यो सहित अन्य जानकारी और विवेचना के बाद मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताथ में मृतका के पति ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।

बताया गया कि आरोपी अपनी पत्नी की बीमारी से परेशान होकर आथिॅक रूप से तंगहाल हो गया था, जिसके परिणामस्वरूप आरोपी ने दराती से अपनी पत्नी का गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी फूलचंद बारस्कर को गिरफ्तार कर हत्या मे प्रयुक्त दराती जब्त कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जायेगा। पूरी कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक होशंगाबाद जोन जेएस कुशवाहा के दिशा निर्देशन में एसपी संतोष सिह गौर के मार्गदर्शन में और एएसपी अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन में और एसडीओपी सौम्या अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में सिवनीमालवा थाना प्रभारी संजय चौकसे और उनकी टीम द्वारा की गई है। इस कार्रवाई मे उपनिरीक्षक शरद बर्डे, उपनिरीक्षक वैशाली उइके, प्रधान आरक्षक सुरजीत सिह,आरक्षक शिवलाल,बसंत ,संदीप शर्मा, शैलेन्द्र,  राहुल राजपूत, महिला आरक्षक प्रतीक्षा, आदि का सराहनीय योगदान रहा है। इस अंधे हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पुलिस कप्तान द्वारा नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews