अलसुबह अवैध शराब के अड्डों पर छापामार कार्रवाई, ढाई लाख की शराब जब्त

अलसुबह अवैध शराब के अड्डों पर छापामार कार्रवाई, ढाई लाख की शराब जब्त

इटारसी, राहुल अग्रवाल। मुरैना जिले में हुए जहरीली शराब कांड के बाद आबकारी अमला जाग गया है। प्रशासन और पुलिस भी अवैध शराब कच्ची शराब बेचने ओर बनाने वालों पर सख्ती दिखा रही है। पिछले दिनों नगर के एसडीएम द्वारा सुबह पांच बजे अवैध शराब बनाने के अड्डों पर दबिश देकर भारी मात्रा में कच्ची शराब जब्त की थी। एक महीने बाद फिर ऐसी ही कार्यवाही में आज सुबह आबकारी, प्रशासन,ओर पुलिस का बड़ा अमला अवैध शराब के अड्डों पर पहुँचा। अलसुबह हुई इस कार्यवाही से शराब माफिया में हड़कंप मच गया।

विभाग की संयुक्त कार्रवाई में लगभग ढाई लाख रुपए की अवैध शराब और करीब चार हजार किलोग्राम महुआ लहान जब्त कर नष्ट किया है। एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में तीनों विभाग के दर्जनों सदस्य मौजूद थे। टीम ने नाला मोहल्ला बालाजी मंदिर क्षेत्र, नई गरीबी लाइन सूरजगंज, न्यास कालोनी के पास झुग्गी एरिया में दबिश दी है। आबकारी विभाग कार्यालय में एसडीएम एमएस रघुवंशी ने बताया कि करीब चार हजार किलो महुआ लाहन जब्त किया और लगभग दो सौ लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की है। इन सबके खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया जाएगा। मामले में करीब पंद ,प्रकरण पंजीबद्ध करके 13 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews