इटारसी, राहुल अग्रवाल| शहर के एक निजी रिसोर्ट में हो रहे शादी समारोह (Marriage Function) से अचानक दुल्हन लापता (Bride Missing) हो गई | जिसके बाद लड़के वालों ने शादी से इनकार कर बारात वापस ले गए| मामला इटारसी (Itarsi) के निजी रिसोर्ट का है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रात इटारसी-होशंगाबाद रोड पर खेड़ा स्थित एक आलीशान रिसोर्ट में शादी समारोह चल रहा था। सब कुछ राजी खुशी चल रहा था, बारात द्वार पर आई स्वागत सत्कार हुआ, नाच गाना वरमाला भी हुई| इस दौरान तब हड़कंप मच गया जब दुल्हन को चक्कर आया और उसे कमरे में ले जाया गया|
कमरे से दुल्हन अचानक लापता हो गई| जब दुल्हन की कोई खोज खबर नही मिली तो वरपक्ष ने शादी से इनकार कर बारात बापस ले जाने का बोल दिया। इस घटनाक्रम से खुशियां मायूसी में बदल गई। बधू का अब तक कोई पता नही चला है| हालांकि देर रात दुल्हन को शहर के एक निजी चिकित्सालय में उपचार हेतु ले जाने की बात भी कही जा रही है।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है।