चोरों ने दिनदहाड़े सर्राफा दुकान से उड़ाया 45 हजार का माल, सीसीटीवी में कैद घटना

चोरों ने दिनदहाड़े सर्राफा दुकान से उड़ाया 45 हजार का माल, सीसीटीवी में कैद घटना

इटारसी, राहुल अग्रवाल। चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि रात के अंधेरा छोड़िये, अब वो दिनदहाड़े भी चोरियों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला इटारसी की एक ज्वेलरी शॉप का है, जहाँ एक व्यक्ति ने सोने के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया।

घटना मालवीयगंज विश्वकर्मा मंदिर के सामने स्थित खुशबू ज्वेलर्स की हैं। जहां एक व्यक्ति सामान खरीदने के बहाने सोने के दाने उठा ले गया। ज्वेलरी शॉप संचालक राकेश सोनी ने बताया कि दोपहर करीबन 1.30 बजे तीन लोग बाइक पर आए, उस समय उनका बेटा सोमेश सोनी दुकान में बैठा हुआ था। दुकान में आए व्यक्ति ने उससे चांदी की हाय दिखाने के लिए कहा। बेटे ने चांदी की हाय दिखाई उसने उसकी पैमेंट भी की। तभी उस व्यक्ति ने मेरे बेटे से सोने के मंगलसूत्र के दाने दिखाने के लिए कहा। और उसी बीच बात करते करते 9 से 10 ग्राम के दाने की दो डिब्बी वहां से उड़ा ली। उन्होंने बताया कि इन दानों की कीमत 45000 रूपये है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की शिकायत थाना इटारसी में कर दी गई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews