जिप्सी के साथ साथ चला बाघ, Tiger देखकर रोमांचित हुए पर्यटक

जिप्सी के साथ साथ चला बाघ, Tiger देखकर रोमांचित हुए पर्यटक

होशंगाबाद/सोहागपुर, राहुल अग्रवाल। जिले का एकमात्र प्राकृतिक पर्यटन केंद्र मढ़ई( Natural tourism center madhai) इन दिनों सैलानियों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है। बाहर से आए सैलानियों (tourist) के लिए टायगर(Tiger) को देखना खासा रोमांचित करता है। ऐसे ही भोपाल के दो परिवारों ने अपने मढ़ई टूर में सफारी के दौरान बाघ (Tiger) को काफी करीब से देखा। बाघ (Tiger) उनके वाहन के साथ-साथ करीब आधा घंटे तक चलता रहा। इस रोमांच के बाद पर्यटकों का कहना था कि उनका यह टूर सफल रहा है। बाघ (Tiger) देखना उनके लिए रोमांचक रहा।

इस पर्यटन वर्ष में पहली बार पर्यटकों ने बाघ (Tiger) को देखकर रोमांच का अनुभव किया और इस यादगार पल को अपने कैमरे में भी कैद किया। मढ़ई में होटल सनसाइन के संचालक अनिल गहरैया ने बताया कि भोपाल से आये मिंज और टोप्पो फैमिली के सुधीर मिंज, विल्सन, प्रसिका टोप्पो, अमित राज टोप्पो, अमित टोप्पो, सुमित मिंज, मनीष मिंज को शनिवार की शाम को सफाई के दौरान बाघ दिखा। इनके अलावा तीन जिप्सियों में अन्य पर्यटकों ने भी बाघ देखा । बाघ करीब आधा घंटा जिप्सियो के साथ चलता रहा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews