व्हाट्सएप और फेसबुक पर लगाएं Christmas 2024 के लिए एक से बढ़कर एक स्टेटस, देखें लिस्ट, चौथा वाला दिल छू लेगा

आज खुशी और प्यार बांटने का दिन है, क्योंकि आज क्रिसमस का त्यौहार है, तो क्यों ना इस शानदार दिन की शुरुआत अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों को सुंदर-सुंदर संदेश भेजकर की जाए। इन प्यार भरे संदेश को देखकर हर कोई कॉपी करेगा आपका ही मैसेज।
Christmas 2024

Christmas 2024: आज देश भर में क्रिसमस का त्यौहार मनाया जा रहा है, यह त्यौहार ईसाई धर्म का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है जिसे प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। यह समय चर्च में प्रार्थना करने के साथ-साथ परिवार और दोस्तों के साथ खुशी बांटने का भी दिन है।

क्रिसमस का त्योहार बच्चों के लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आता है, बच्चों को सांता से अच्छे-अच्छे गिफ्ट मिलते हैं, चारों तरफ क्रिसमस ट्री जगमगाती लाइटों से सजे हुए नजर आते हैं, इसी तरह खुशी का माहौल छाया रहता है। लोग अपने घर में कुकीज और पेस्ट्री बनाते हैं, साथ ही साथ पार्टी भी रखते हैं।

क्रिसमस का त्यौहार (Christmas 2024)

यह त्यौहार दोस्तों और परिवारों के साथ खुशियां बांटने का त्यौहार होता है। ऐसे में क्यों ना इस दिन की शुरुआत अपने दोस्तों और अपने परिवार वालों को शुभकामना संदेश देकर की जाए। अगर आप भी क्रिसमस के मौके पर दिल छू लेने वाले संदेश ढूंढ रहे हैं, तो हम आपके लिए ऐसे कई सारे संदेश लेकर आए हैं। आप इनमें से अपनी पसंद का कोई भी संदेश अपने प्रियजनों, परिवारजनों और अपने प्रिय दोस्तों को भेज सकते हैं।

क्रिसमस का संदेश (Christmas 2024 Wishes)

1. केक और चॉकलेट की मिठास ,
क्रिसमस का यह त्यौहार लाए,
आपके जीवन में मिठास।

मैरी क्रिसमस।

2. फरिश्ता बनकर आएगा कोई यूं ,
सारी उम्मीदें पूरी करके जाएगा कोई यूं ,
क्रिसमस के इस मौके पर
गिफ्ट में ढेर सारी खुशियां देकर जाएगा कोई यूं।

मैरी क्रिसमस…..

3. होगी रोशनी चारों ओर,
सजेंगे घर और बाजार चारों ओर,
मिलकर गले, एक दूसरे को मनाएंगे त्यौहार,
देखो ढेर सारी खुशियां लेकर आया है, क्रिसमस का त्यौहार।

मैरी क्रिसमस…..

4. ना कोई कार्ड भेज रहा हूं ,
ना ही कोई फूल भेज रहा हूं,
सिर्फ और सिर्फ सच्चे दिल से ,
मैं आपको और आपके परिवार को शुभकामनाएं भेज रहा हू।

मैरी क्रिसमस…..

5. सबके दिलों में हो अपनों के लिए प्यार,
हर दिन हो खुशियों का त्यौहार ,
चलो आओ हम भूल जाए सारे गम ,
इस तरह करें हम सब क्रिसमस का वेलकम।

मैरी क्रिसमस…..

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews