इन बॉलीवुड सॉन्ग के बिना अधूरी है दिवाली, प्लेलिस्ट में जरूर करें शामिल, पार्टी में मच जाएगी धूम

पहले दिवाली का त्योहार जहां लोगों के घरों तक सीमित था जिसे वह अपने परिवार के साथ मनाते थे वह अब दिवाली पार्टी तक पहुंच चुका है। अगर आप भी पार्टी आयोजित कर रहे हैं तो बॉलीवुड के कुछ शानदार गाने इसमें चार चांद लगाने का काम करेंगे।
Diwali Party

दिवाली (Diwali Party) एक ऐसा त्यौहार होता है जिसका देश भर में एक्साइटमेंट देखने को मिलता है। केवल देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में रहने वाले भारतीय भी इस त्यौहार को बहुत धूमधाम के साथ मनाते हैं। आजकल मॉडर्न होते जमाने में लोग अपने-अपने घरों में दिवाली पार्टी का आयोजन भी करते हैं।

दिवाली पार्टी का जो ट्रेंड है वह लोगों के बीच बॉलीवुड से निकल कर आया है। दिवाली का समय ऐसा होता है जब सितारे अपने घरों पर पार्टी आयोजित करते हैं। यह पार्टी केवल दिवाली के दिन नहीं बल्कि उसके पहले और बात तक चलती है जिनमें इंडस्ट्री के सितारों की महफिल जमती है। यह ट्रेंड अब आम लोगों के बीच भी पहुंच चुका है और लोग अपने परिवार, दोस्तों और करीबियों के साथ मिलकर दीपावली का जश्न मनाते हैं। अब अगर पार्टी हो रही है तो बॉलीवुड के गानों के बिना वह कैसे पूरी हो सकती है। चलिए हम आपको कुछ गाने बताते हैं जो आपकी पार्टी में चार चांद लगाने का काम करेंगे।

दिवाली पार्टी के गाने (Diwali Party)

आज की पार्टी

यह सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान का गाना है जो पार्टी में शामिल होने वाले मेहमानों में जोश भर देगा। आज की पार्टी मेरी तरफ से गाने पर होस्ट भी जमकर थिरक सकते हैं। इस गाने को प्रीतम ने कंपोज किया है और आवाज मीका सिंह की है।

गल्लां गूड़ियां

ये मशहूर फिल्म निर्देशक जोया अख्तर की फिल्म दिल धड़कने दो का मशहूर गाना है। दिवाली प्लेलिस्ट में से जरूर शामिल करें। इस गाने में मनीष कुमार यशिता शर्मा, फरहान अख्तर, शंकर महादेवन और सुखविंदर सिंह जैसे कलाकारों की आवाज है। शंकर एहसान लायनेस का संगीत दिया है। यह इस तरह से पार्टी एंथम है जो आपको थिरकने पर मजबूर कर देगा।

झींगाट

जाह्नवी कपूर की फिल्म धड़क का यह गाना बहुत ही एनर्जेटिक है। अगर दिवाली पार्टी में शामिल हुए गेस्ट का मूड बनाना चाहते हैं और एनर्जी लाना चाहते हैं तो इस गाने को बजा सकते हैं। दिवाली के लिए ये गाना एकदम परफेक्ट है।

बिजुरिया

अगर कोई नया गाना ढूंढ रहे हैं तो सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का ये गाना दीपावली पार्टी के लिए बेस्ट रहेगा। सोनू निगम ने इस गाने को गया है और इसका म्यूजिक बहुत ही कमाल का है।

काला चश्मा

यह फिल्म बार-बार देखो का गाना है जिसे बादशाह, अमर अर्शी और नेहा कक्कड़ ने गाया है। प्रेम हरदीप का यह गाना एक शानदार ट्रैक है जो दिवाली पार्टी प्लेलिस्ट के लिए परफेक्ट रहेगा।

व्हाइट झुमका

अगर आपको रीमिक्स गाने चलाने का शौक है तो यह डांस नंबर अपनी प्लेलिस्ट में जरूर शामिल करें। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का यह गाना जबरदस्त है। यह पार्टी में जान डालने का काम करेगा।

गफूर

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान हाल ही में अपनी वेब सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड लेकर आए हैं जिसे धूम मचा कर रखी है। इसमें एक गाना गफूर है जिसका म्यूजिक आपका मूड ठीक कर देगा। ये आपकी दिवाली पार्टी में चार चांद लगाने का काम करेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews