कहां लगता है भगवान गणेश का सबसे भव्य और आकर्षक पंडाल, इस बार आप भी करें दर्शन

Ganesh Chaturthi 2024: इस साल गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश का सबसे भव्य और आकर्षक पंडाल कहां स्थित है। इस पंडाल की दिव्यता और सुंदरता आपको मंत्रमुग्ध कर देगी।
Ganesh Chaturthi 2024

Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी का पर्व आते ही भक्तों में एक अलग ही उत्साह और उमंग देखने को मिलता है। इस पर्व पर भगवान गणेश की भव्य प्रतिमाओं को सजाया जाता है और पंडालों में उनकी पूजा-अर्चना की जाती है। गणेश चतुर्थी का त्योहार 10 दिनों तक मनाया जाता है। इस अवसर पर लोग हर दिन तरह-तरह का भोग बनाकर भगवान गणेश को लगाते हैं। देशभर की गली-मोहल्ले में भगवान गणेश की मूर्तियों को स्थापित किया जाता है। वहीं, बहुत लोग अपने घर में भी भगवान गणेश की छोटी-छोटी मूर्तियां लाते हैं और 10 दिनों तक उनकी पूजा अर्चना करते हैं।

हर साल पंडाल को अलग-अलग थीम के रूप में सजाया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर सबसे बड़ा पंडाल कहां लगाया जाता है? वैसे तो हर शहर में ही भगवान गणेश के तरह-तरह के पंडाल सजाए जाते हैं और मूर्तियां स्थापित की जाती है। लेकिन आज हम इस लेख के द्वारा खासतौर पर दिल्ली में लगने वाले पंडाल के बारे में बात करेंगे। आज हम आपको इस लेख के द्वारा बताएंगे कि अगर आप इस बार गणेश चतुर्थी पर दिल्ली घूमने का प्लान बना रहे हैं या फिर आप दिल्ली में ही रहते हैं तो किन-किन पंडाल के दर्शन आपको इस बार गणेश चतुर्थी पर जरूर करने चाहिए, तो चलिए जानते हैं।

DDA ग्राउंड में गणेश चतुर्थी

दिल्ली के बुरारी स्थित DDA ग्राउंड में 7 से 16 सितंबर तक गणेश चतुर्थी का उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बार पंडाल को मेट्रो स्टेशन के नजदीक बनाया गया है ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन करने में किसी प्रकार किया असुविधा का सामना न करना पड़े। इस पंडाल की सबसे खास बात यह है कि यहां लालबाग चा राजा की तर्ज पर भगवान गणेश की भव्य मूर्ति स्थापित की जाएगी। यह पंडाल मुंबई के प्रसिद्ध लालबाग चा राजा पंडाल की झलक पेश करता है और दिल्ली वासियों के लिए आकर्षण का केंद्र भी होता है।

श्री शुभ सिद्धि विनायक मंदिर

मयूर विहार में स्थित श्री शुभ सिद्धि विनायक मंदिर में हर साल गणेश चतुर्थी का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस मंदिर में सजाया जाने वाला भगवान गणेश का पंडाल अपनी भव्यता और रचनात्मकता के लिए पूरे दिल्ली में मशहूर है। अगर आप इस बार गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश के दर्शन के साथ-साथ एक अद्भुत कलाकृति का भी आनंद लेना चाहते हैं तो आपको इस मंदिर के दर्शन अवश्य करने चाहिए। यहां 10 दिनों तक अलग-अलग कार्यक्रम, भजन कीर्तन और आरती का आयोजन किया जाता है।

पीतमपुर में गणेश चतुर्थी

पीतमपुर में गणेश चतुर्थी का त्योहार बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। यहां हर साल भगवान गणेश की आदित्यमयी और आकर्षक प्रतिमा स्थापित की जाती है। दिल्ली के लोग हमेशा इस पंडाल की गणेश जी की मूर्ति देखने के लिए उत्साहित रहते हैं। अगर पिछले साल की बात की जाए तो गणेश जी की प्रतिमा का आकार साढ़े 17 फिट था और इस बार भी पूरी टीम गणेश चतुर्थी को और भी खास बनाने का प्लान कर रही है। भव्य पंडाल और मनमोहन मूर्ति के साथ-साथ यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews