Holi 2024: होली पर बाहर फेंक दें 5 ये सामान, घर से नेगेटिव ऊर्जा होगी दूर

holi

Holi 2024 : बहुत ही जल्द होली का त्यौहार आने वाला है। जिसके लिए लोग सालों भर इंतजार करते हैं। इस दिन सभी अपनी पुरानी दुश्मनी भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाते हैं। वहीं, बाजार रंग, अबीर, गुलाल, पिचकारी से सज कर तैयार हो चुकी है। लोग अपने परिवार, दोस्त, पार्टनर के साथ जाकर खरीदारी करने में लगे हुए हैं। बता दें कि इस दिन से हिंदू के नए साल का शुभारंभ होता है। सभी के घरों में इस दिन विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए जाते हैं।

Holi Trip

इसके साथ ही लोग अपने घरों की साफ-सफाई भी करते हैं। उनमें से कुछ चीज ऐसी होती है, जिन्हें होली से पहले घर से बाहर फेंक देना अच्छा माना जाता है। अन्यथा, इससे आपके घर पर नेगेटिव ऊर्जा प्रवेश कर जाती है और आपके घर की सुख शांति समाप्त हो सकती है। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में विस्तार से…

इन चीजों को घर से निकाल दें

खंडित मूर्ति: कई लोग खंडित मूर्ति को अपने घर पर रखे रहते हैं, लेकिन होली से पहले इन मूर्तियों को घर से बाहर निकाल कर नदी में विसर्जन कर देना शुभ माना जाता है। अन्यथा, इससे आपको धन की हानि हो सकती है। कोशिश करें कि ऐसी कोई भी प्रतिमा घर पर हो तो उसे फौरन ले जाकर नदी में बहा दें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में खंडित मूर्ति रखने से वास्तु दोष लगता है, जिससे माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।

इलेक्ट्रॉनिक आइटम: होली से पहले अपने घर से टूटे और खराब इलेक्ट्रॉनिक आइटम को घर से बाहर निकाल दें। इसे घर में रखने से नकारात्मकता फैलती है, जिससे धन की भी हानि होती है और घर के सदस्यों की तरक्की रुक जाती है। इससे भविष्य में आपको धन संबंधी समस्याएं होने की संभावना बढ़ जाती है और आप हमेशा आर्थिक संकट से घिरे रहते हैं।

जूते-चप्पल: घर में अगर खराब जूते-चप्पल पड़े हुए हैं, तो होली से पहले उसे घर से बाहर फेंक दें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इन खराब जूते-चप्पलों को घर पर रखने से शनि देव का अशुभ प्रभाव पड़ता है। जिसका असर परिवार के सभी सदस्यों को झेलना पड़ सकता है। इससे भविष्य में आपको धन संबंधी समस्याएं होने की संभावना बढ़ जाती है।

शीशा: अक्सर आपने ऐसा सुना होगा कि घर में टूटा हुआ शीशा नहीं रखना चाहिए और यदि आपने गलती से उसे पर अपना चेहरा देख लिया तो बड़े बुजुर्गों के अनुसार आपका 7 साल बेकार हो जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार भी टूटा हुआ शीशा घर में रखने से वास्तु दोष लगता है। इसलिए होली से पहले इन्हें घर से बाहर निकाल कर फेंक दें ताकि आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन हो सके।

झाड़ू: इसके अलावा अगर आपके घर पर टूटी हुई झाड़ू का इस्तेमाल किया जा रहा है या फिर कहीं रखा हुआ है, तो फौरन उसे निकाल कर बाहर फेंक दें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में टूटी हुई झाड़ू का इस्तेमाल करना अशुभ होता है। इससे वास्तु दोष उत्पन्न हो जाता है और घर में नेगेटिव ऊर्जा वास करने लगती है। इसलिए कोशिश करें जितनी जल्द हो सके ऐसे सामान को बाहर फेंक दें।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews