MP Corona Update : 1439 नए कोरोना पॉजिटिव, 17 की मौत, इन जिलों में विस्फोट

mp corona update

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में बुधवार (Wednesday) को 1357 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज (New Corona Positive Patients) मिले हैं, संक्रमितों की संख्या 2,08924 हो गई है। बुधवार को कोरोना संक्रमित 17 मरीजों की मौत भी हुई है, मरीजों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 3,287 हो गया है। आज 1838 संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। अब तक प्रदेश में 1,91618 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं, जबकि 14,019 मरीज एक्टिव हैं।

इंदौर (Indore) में बुधवार को 596 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 43286 हो गई है। बुधवार को चार मरीजों की मौत हुई है। इंदौर में बुधवार तक कुल 767 मरीज कोरोना संक्रमण की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं आज कुल 629 मरीज कोरोना से जंग जीतकर घर लौटे हैं। इंदौर में अब तक 37963 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। जबकि 4,556 कोरोना मरीज अब भी एक्टिव हैं।

भोपाल Bhopal) में बुधवार को 306 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जिसके बाद संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 32549 हो गई है। भोपाल में बुधवार को दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है, अब तक राजधानी में 522 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि यहां आज 260 मरीज कोरोना से जंग जीतकर घर लौटे हैं। जिले भर में अब तक 29079 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। जबकि 2,948 कोरोना मरीज एक्टिव हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews