इंदौर में 3 लाख की ब्राउन शुगर के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

indore crime branch

Indore News : इंदौर की सदर बाजार पुलिस और क्राइम ब्रांच ने मिलकर अवैध मादक पदार्थ की बिक्री करने वालों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को तीन लाख रुपये की ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने मादक पदार्थ भी जप्त करते हुए अपराधियों के विरूद्ध मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ की जा रही है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि सदर बाजार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में इमली बाजार चौराहे पर दो व्यक्ति स्कूटर से सवार अवैध मादक पदार्थ लेकर आ रहे हैं सूचना की तस्दीक कर लेने के बाद क्राइम ब्रांच इंदौर और सदर बाजार की टीम ने इमली बाजार चौराहे पर घेराबंदी कर दो लोगों को रोका और उनकी तलाशी लेने पर तीन लाख रुपये कीमत की अवैध मादक पदार्थ उनसे जप्त की गई।

पकड़े गए आरोपियों को लेकर क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और संभावित राजस्थान से अभी मादक पदार्थ आरोपी लेकर आए हैं और इंदौर लाने के बाद छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर 600 से ₹800 की कीमत में लोगों को बेचना भी आरोपी ने स्वीकार किया है कुल मिलाकर ऑपरेशन प्रहार के तहत इंदौर पुलिस और क्राइम ब्रांच की कार्रवाई पिछले काफी समय से की जा रही है जो आगे भी जारी रहेगी।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”900741461″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews